scriptमासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | police arrested accused of rape with innocent, | Patrika News

मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationमुंबईPublished: Mar 29, 2019 06:19:06 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

वसई और नालासोपारा की घटना

मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


पत्रिका. पालघर जिले में बढ़ती आपराधिक वारदातों से लगता है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। वालीव पुलिस स्टेशन अन्तर्गत आरोपी रश्ीाद बसीर खान (54 ) ने छह वर्ष की मासूम बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीडि़ता से कहा कि वह इस बारे में किसी नहीं बताए और ऐसा करने पर मारने की धमकी दी थी।

मासूम ने आप बीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी रशीद के खिलाफ वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रशीद पर बलात्कार, पोस्को और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन इलाके में अपहरण के बाद मासूम बच्चे से दुष्कर्म के आरोपी को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 25 मार्च को हुई थी। घर के बाहर खेल रही मासूम अचानक गायब हो गई थी। परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो