मुंगेली

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 30 खिलाड़ी चयनित

संभाग स्तरीय टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता

मुंगेलीSep 09, 2018 / 01:30 pm

Amil Shrivas

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 30 खिलाड़ी चयनित

मुंगेली. संभाग स्तरीय टेबल टेनिस चयन प्रतियोगिता बीआर साव के शिवकुमार के पाठक सभा भवन में सम्पन्न हुई। मेजबान मुंगेली के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कवर्धा, बेमेतरा व मुंगेली के 90 खिलाड़ी शामिल हुए। देर शाम तक चली इस प्रतियोगिता में 30 खिलाडिय़ों का चयन रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीआर साव के शिवकुमार के पाठक सभा भवन में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 14 वर्ष वर्ग के 10 बालक/बालिकाएं, 17 वर्ष वर्ग के 10 बाल/बालिका व 19 वर्ष वर्ग के १0 बालक/बालिकाओं का चयन किया गया। 14 वर्ष बालिका वर्ग में उर्मिला धीवर, निलिमा यादव, मनीषा कश्यप, आकांशा सिंह व ललिता कश्यप तथा 14 वर्ष बालक वर्ग में मालिक राम, शुभम चन्द्रवंशी, साकेत कुलमित्र, सक्षम वर्मा व खगेश चयनित किए गए हैं। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में पिंकी मेह, प्रिया कश्यप, खुशबू, ज्योति निर्मलकर व शिवानी गंधर्व तथा 17 वर्ष बालक वर्ग में अक्षत केशरवानी, प्रज्ञान प्रताप, अब्दुल रहमान, लिमेन्द्र व गजेन्द्र का चयन किया गया है। इसी प्रकार 19 वर्ष बालिका वर्ग में सावनी चौहान, अंजली चक्रधारी, लक्ष्मी, मधु टोण्डे व विजय लक्ष्मी तथा 19 वर्ष बालक वर्ग में अश्वनी चन्द्रकार, इमरान कुरैशी, अमन मिश्रा, राहुल जैन व सूरज दागा चयनित किए गए हैं। मेजबान मुंगेली के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कवर्धा, बेमेतरा व मुंगेली के 90 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के विजय वर्मा, अशोक सिंह व संजय केंवट प्रतियोगियों की सूची जिला क्रीड़ा अधिकारी खलील खान को सौंप दी है। आगामी प्रयोगिता के लिए आगर उच्चतर माध्यमिक विद्यायल मुंगेली में खिलाडिय़ों को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रतियोगिता आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष शैलेष पाठक, उपाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा व कोषाध्यक्ष युसुफ उपलेटा का सहयोग सराहनीय रहा। संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन मुंगेली के आगर विद्यालय में विगत 4 वर्षों से हो रहा है, जिसकी व्यवस्था विद्यालय के सत्यनाराणय सोनी कर रहे है। खिलाडिय़ों का चयन रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए को किया गया।

Home / Mungeli / राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 30 खिलाड़ी चयनित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.