अभी से चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
बैठक: कांग्रेसियों ने की लोक सभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

लोरमी. आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की स्थानीय सीता पैलेस में बैठक की गई। बैठक में लोरमी विधानसभा के ब्लॉक संगठन प्रकोष्ट के पदाधिकारी, जोन सेक्टर, बूथ कमेटियां की विस्तृत जानकारी सहित तैयारियों के संबध में चर्चा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में पुलवामा आंतकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजली दी गई। वहीं एयर स्ट्राइक करने वाले वायुसेना के जवानों के शौर्य की प्रशंसा की गई।
प्रदेश कांग्रेस सचिव यादव ने कहा कि हम विधानसभा प्रचड बहुमत से जीते हैं और अब हमें लोकसभा की प्रदेश की 11 सीट जीतना है। इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायी और आज हम प्रदेश में इतिहास रच दिए हैं। सभी कार्यकर्ता अभी से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। कौशल सिंह क्षत्रिय ने कहा कि लोरमी विधानसभा पूरे लोक सभा में एक ऐसी विधानसभा है, जो हमें काफी बढ़त दिलायेेगी। लोरमी हमारा गढ़ रहा है। आपसी एकजुटता पार्टी को मजबूत बनाती है। जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार के कामों को घर-घर पहुचायें, ताकि लोगों को पता चल सके कि यह सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शत्रुहन सोनु चन्द्राकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमस ब एक जुट होकर कार्य करें। हमें केन्द्र में कांग्रेस की सरकार लाना है। हम अभी से कड़ी मेहनत करें जिससे हम 11 लोकसभा जीतना है। बैठक को वरिष्ट कांग्रेस नेता जवाहर साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर वैष्णव, घनश्याम जोशी, मायारानी सिंह, अनिल दास, लता रानी, शोभा कश्यप, सुखनंदन घुमसरे, तितरू सिंह मरावी, नंद त्रिपाठी व पवन दास ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रामशरण खाण्डे ने किया। बैठक में लखन कश्यप, विद्यानंद चन्द्राकर, हितेन्द्र त्रिपाठी, वीरू पटेल, अशोक मरकाम, धनुस सेन, खेम सिंह बघेल, मुन्ना ध्रुव, सुनील मिश्रा, धनुक दीवान, डॉ. चन्द्रकांत शर्मा, शिवदयाल साहू, अशेाक कश्यप, मोहन जायसवाल, संतोष जायसवाल, शिवबहोर व रामू निषाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब पाइए अपने शहर ( Mungeli News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज