scriptपार्टी को मजबूत करने बूथ स्तरीय टीम में किसानों को जोड़ें- अटल | Add Farmers to the booth level team to strengthen the party | Patrika News

पार्टी को मजबूत करने बूथ स्तरीय टीम में किसानों को जोड़ें- अटल

locationमुंगेलीPublished: Mar 20, 2019 06:29:26 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

किसान सम्मेलन

political

पार्टी को मजबूत करने बूथ स्तरीय टीम में किसानों को जोड़ें- अटल

मुंगेली/पथरिया. नगर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों के लिए किए कार्यों का बखान किया गया। सम्मेलन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनके नहीं आने पर अटल श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप किसानों से अपनी बात कही।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना को भाजपाई समझ नहीं पा रहे, क्योंकि वे तो कारपोरेट जगत के इर्द गिर्द की अपनी सरकार चला रहे थे। लेकिन कांग्रेस की सरकार गांव से चलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अपने अपने बूथ में कांग्रेस को मजबूत करने को प्राथमिकता से करने को कहा और बूथ स्तरीय टीम में किसानों को जोडऩे की बात कही। प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद किसानों को सीधे लाभ दिलाने वाली यह पहली सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों से जो वादा किया, उसे इतने कम समय में पूरा करके यह बता दिया कि किसान का दर्द किसान का बेटा ही समझ सकता है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने आशीर्वाद दें। पथरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेतराम साहू ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे केा अचानक दिल्ली जाना पड़ा। ऐसे में वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। मंच बड़ी संख्या में जोगी कांगेस के सदस्य कांग्रेस में वापस आ गए। उन्होंने सभी जोगी कांग्रेसियों को माला पहना का स्वागत किया और सब मिलकर क्षेत्र में बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए हुंकार भरते हुए लोकसभा चुनाव जीत कर विधानसभा चुनाव के हार का हिसाब बराबर करने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को कहा। वहीं सम्मेलन में आये किसान शिवकुमार तिवारी ने फाग गीत सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आत्मा सिंह छत्रिय, बिलाशपुर जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, मुंगेली छाया विधायक राकेश पात्रे, जिला उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, बबलू सैलानी, चंद्रकांत मानिकपुरी, खेमू साहू, भरत ठाकुर, मुकेश मिरी, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो