रेवाशंकर बने साहू समाज पाराघाट केंद्र के अध्यक्ष
सीपत. साहू समाज केन्द्र (पाराघाट) की बैठक ग्राम हरदाडीह में संपन्न हुई। इस दौरान पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। साहू समाज पाराघाट केंद्र अध्यक्ष सुखरीपाली से रेवाशंकर साहू को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष ग्राम पाराघाट से लखनलाल साहू, सहउपाध्यक्ष ग्राम रलिया से शिवनारायण साहू, महिला उपाध्यक्ष के लिए रांक से राजकुमारी साहू, कोषाध्यक्ष हरदाडीह से तीजराम साहू, उपकोषाध्यक्ष रामवतार साहू, सचिव कोमल प्रसाद साहू, संगठन सचिव नानदाउ साहू, संयुक्त सचिव त्रिवेणी साहू, हृदयलाल साहू, भगवती साहू, जगनारायण साहू, शिवकुमारी, जगन्नाथ साहू व भोला साहू को मनोनीत किया गया। वहीं लोभेराम साहू, रामाधार साहू, प्यारेलाल साहू भी केंद्र के पदाधिकारी बने हैं। साहू समाज की बैठक में समाज के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वही केंद्राध्यक्ष रेवाशंकर साहू ने कहा कि एकता से ही समाज के विकास को बल मिलेगा। साहू समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान साहू समाज के सभी पूर्वपदाधिकारी व समाज के लाग शामिल रहे।