मुंगेली

मत भेद हो पर मन भेद ना हो-कालीचरण

नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

मुंगेलीJan 23, 2019 / 12:16 pm

Amil Shrivas

मत भेद हो पर मन भेद ना हो-कालीचरण

तखतपुर. विधानसभा तखतपुर अन्तर्गत देशहा यादव समाज भरनी परिक्षेत्र के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह ग्राम परसदा में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आयोजक बिलासपुर रावतनॉच महोत्सव समिति कालीचरण यादव रहे व अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष मनीराम यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुवर सिंह यादव, बुधराम यादव, धन्नू यादव, भास्कर यादव, एमएल यादव, मदन लाल यादव, गरीबा यादव, रामचन्द्र यादव, भागीरथी यादव, ललित यादव मंच पर विराजमान रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष दत्तात्रेय यादव, कोषाध्यक्ष जागेश्वर यादव, संयुक्त सचिव अंजोरी यादव, कार्यालय सचिव गेंदराम यादव, प्रचार सचिव सुखदेव यादव, प्रमुख संरक्षक धन्नू यादव, गोरेलाल यादव, पहलाद यादव, भुवन यादव, सतीष यादव को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर मुख्यअतिथि कालीचरण यादव ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए यह जरूरी है कि मत भेद हो मन भेद ना हो। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत समाज के लोगो ंके बीच जाकर उन्हे समाज के प्रति जागरूक करने की बात कही। अध्यक्ष मनीराम यादव ने संगठन को मजबूत बनाने में जोर दिया। कार्यक्रम को भास्कर यादव, बुधराम यादव, कुवर सिंह यादव ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष दिनेश यादव ने किया वहीं संचालन जागेश्वर यादव एवं आभार प्रदर्शन अजय यादव ने किया। इस अवसर पर मालवीय यादव राजकुमार यादव, सुखदेव यादव, विश्राम यादव, रामकुमार यादव, सूरज यादव, दुर्गा यादव, कन्हैया यादव, भुवन यादव अज्जू यादव, बल्ला यादव, नवीन यादव, बिरज यादव, भागवत यादव, संतु यादव , बहोरन यादव, संतराम यादव, मोहन लाल यादव,बहोरिक यादव मल्लूराम यादव, प्रेमलाल यादव, सनत यादव मौजूदरहे।
समाज ने किया विधायक रश्मि सिंह का सम्मान : कार्यक्रम के अंत में देशहा यादव समाज भरनी परिक्षेत्र के पदाधिकारीयों ने नव निर्वाचित विधायक रश्मि आशिष सिंह ठाकुर को स्मृति चिन्ह, शॉल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया। इस अवसर पर रश्मि सिंह ने कहा कि यादव समाज से हमेशा जुड़ाव रहा है। यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं और भगवान श्रीकृष्ण के आर्शिवाद और आप सभी के सहायोग से ही क्षेत्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। यादव समाज के लिए उनके दरवाजे हमेंशा खुले रहेंगे। इस अवसर पर गरीबा यादव, यावेन्द्र सिंह ठाकुर सहित समाज की महिलाए एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.