scriptहोली पर ख़ास व्यवस्था, आपात कालीन सेवा के लिए लगाई गई ड्यूटी | Duty imposed for emergency service | Patrika News

होली पर ख़ास व्यवस्था, आपात कालीन सेवा के लिए लगाई गई ड्यूटी

locationमुंगेलीPublished: Mar 19, 2019 02:24:32 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

होली: चिकित्सा सेवा के लिए अधिकारी व कर्मचारी रहेेंगे मुश्तैद

Mungeli news

होली पर ख़ास व्यवस्था, आपात कालीन सेवा के लिए लगाई गई ड्यूटी

मुंगेली. सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए सुबह, दोपहर एवं रात्रिकालीन हेतु जिला चिकित्सालय में अस्थाई रूप से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च को चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी बघेल, राशि कामना, सुषमा, ओमप्रभा, कमलेश, स्टाफ नर्स (अर्चना राही जगत (एनआरसी) समय 9 बजे से 3 बजे तक), वार्ड ब्वाय परमेश्वर तिवारी, प्रमोद साहू, वार्ड आया संगीता लहरे की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई गई है। वहीं चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसबी बघेल, नेहा मार्टिन, रीमा प्रियंका, अमिता साइमन, दीप्ति माला, वार्ड ब्वाय भागवत निर्मलकर, दुष्यंत लहरे, वार्ड आया सुरेखा साहू, चौकीदार कुशल जायसवाल की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगाई गई है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप पाटिल, नैंसी जिनित, मेघा नागेश, ड्रेसर जीआर क्षत्री, वार्ड ब्वाय भूपेन्द्र श्रीनेत्र, वार्ड आया शकुन्तला मरावी व चौकीदार जशवंत कोशले की ड्यूटी रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह 21 मार्च को चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कोसले, राशि कामना, सुषमा, काजल, कमलेश स्टाफ नर्स (अर्चना राही जगत, एनआरसी) समय 9 बजे से 3 बजे तक), लैब टेक्निशियन यशवंत राजपूत, वार्ड ब्वाय परमेश्वर तिवारी, रोहित ध्रुव, ओटी अटेन्डेन्ड जितेन्द्र ठाकुर, वार्ड आया मान कुमारी की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई गई है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कोसले, नेहा मार्टिन, रीमा प्रियंका, अमिता साइमन, दीप्ति माला, चन्द्र विजय स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन रविप्रताप राठौर, लव सिंह, ड्रेसर एचएल यादव, वार्ड ब्वाय प्रमोद साहू, हेमन्त गंधर्व, वार्ड आया शकुन्तला मरावी व चौकीदार कुशल जायसवाल की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह डी आर्थो. डॉ. अरविन्द साहू, नैंसी जिनित, मेघा नागेश, लैब टेक्निशियन भावेष वर्मा, ड्रेसर जीआर क्षत्री, वार्ड ब्वाय भागवत निर्मलकर, दुष्यंत लहरे, भुपेन्द्र श्रीनेत्र, वार्ड आया सुरेखा साहू व चौकीदार जशवंत कोशले की ड्यूटी रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। 22 मार्च को चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएस कंवर, राशि कामना, रीमा प्रियंका, कमलेश व स्टाफ नर्स अर्चना राही व जगत की ड्यूटी 9 बजे से 3 बजे तक लगाई गई। वहीं ड्रेसर एचएल यादव, वार्डब्वॉय रोहित ध्रुव, आया संगीता लहरे, मान कुमारी की ड्यूटी सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएस कंवर, अमिता साइमन, काजल, दीप्ति माला, वार्ड ब्वाय प्रमोद साहू, हेमन्त गंधर्व, आया शकुन्तला मरावी व चौकीदार कुशल की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगाई गई। इसी तरह रात्रि ८ बजे से सुबह ८ बजे तक अफसर व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो