scriptलोगों को गिनाए गए मानव अधिकार और दी गई आवश्यक जानकारी | Human rights and required information given to people Ginae | Patrika News

लोगों को गिनाए गए मानव अधिकार और दी गई आवश्यक जानकारी

locationमुंगेलीPublished: Dec 11, 2018 10:45:40 am

Submitted by:

Amil Shrivas

मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Human rights and required information given to people Ginae

लोगों को गिनाए गए मानव अधिकार और दी गई आवश्यक जानकारी

लोरमी. विश्व मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को उनके अधिकार के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।
मानव अधिकार संगठन के छग प्रदेश अध्यक्ष जवाहर सिंह ने कहा कि संविधान ने हमें अनेक प्रकार के अधिकार दिए हैं, जिसे हमे मानना पड़ेगा। आज हम अपने अधिकार से वंचित हो रहे हंै। हमें अपने अधिकारों को जानना होगा। अपने अधिकार के लिए हमें लडऩा होगा। आजाद भारत में आज भी लोग अपने अधिकारों से वंचित हैं। उन्हें अपने ही अधिकार के बारे में जानकारी नहीं है। हमें लोगों को उनके खुद के अधिकारों के बारे में बताना है और उन्हें जागरूक करते हुये मूलभूत सुविधा भी दिलाने की जरूरत है। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार बर्मन व मुंगेली जिलाध्यक्ष ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विक्रम बर्मन, पीलादास मानिकपुरी, सनित ध्रुव, मीना यादव, सोनी यादव, जगतारण प्रसाद घृतलहरे, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष योगेन्द्र बंजारा, मनहरण साहू, संदीप कुमार काठले, अनुज जांगड़े, जलेश्वर साहू, हेमा कुमारी, शारदा ध्रुव, मनीषा ध्रुव, गीताजंली कश्यप, सूरज मरकाम, संजय करमाकर, राजेन्द्र जगत आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कठौतियां में चलाया गया जन जागृति अभियानमानव अधिकार दिवस के अवसर लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कठौतियां में मानव अधिकार दिवस मनाया गया। इस दौरान जन जागृति की टीम के द्वारा गांव में घूमकर निवास लोगों से उनके अधिकार के बारे में बताते हुये उन्हें मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। जवाहर खाण्डे, हरजीत भास्कर ने मानव अधिकार दिवस की समस्त जनों को बधाई दी और ग्रामीणों को मिलने वाले उनके मौलिक अधिकारों के बारे में चर्चा की। ब्लॉक सचिव संदीप काठले के द्वारा ग्रामीणों को मिलने वाली मूलभूत सुविधा के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई और आवास, पेंशन, शिक्षा स्वास्थ्य संबधी जानकारी, राशनकार्ड, स्मार्ट कार्ड, उज्जवला योजना से लाभ मिलने संबधी जानकारी ग्रामीणों से ली गई। अनेक ग्रामीणों ने शासन की
योजना नहीं मिलने तथा काम नहीं होने की शिकायत जन जागृति सदस्य से की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो