scriptदीप जलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित | Inspired by voters to vote for lamp lighting | Patrika News

दीप जलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

locationमुंगेलीPublished: Oct 13, 2018 12:20:35 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

मतदाता जागरूकता अभियान

mungeli

दीप जलाकर मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

तखतपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर इन दिनों जनपद पंचायत तखतपुर की ओर से ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील प्रांगण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु गुप्ता के अगुवाई में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी महिलाओं ने रंगोली व दीप प्रज्वलन के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जनपद सीईओ हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार हम ज्योति जलाकर मां दुर्गा को पूजते हैं, उसी प्रकार हम अपने मताधिकार का उपयोग कर भारत मां व लोकतंत्र की पूजा करते हंै। हमें अपने मताधिकार के उपयोग जरूर करना चाहिए। हमारे द्वारा किया गया मतदान ही लोकतंत्र का आधार है। कार्यक्रम को सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार भुपेन्द्र जोशी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ ही सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं आम लोगों ने एक साथ मिलकर मतदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर महिला बाल विकास अधकारी दीप्ति पटेल, सकरी परियोजना अधिकारी अनुराधा आर्य, आरपी शुक्ला, राजेश लहरे, अनामिका जांगड़े, पेखन ठाकुर, सुपरवाइजर विजय लक्ष्मी कश्यप, प्रतिमा वी पाण्डेय, गीता दुबे, संगीता कौशिक, चमन माथुर, वंदना कोसले, बीना राय, मीना उपाध्याय व दुर्गा कौशिक सहित अन्य लोग आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को मतदान करने दिलाई गई शपथ: बिल्हा. कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय खेल मैदान में छात्र-छात्राओं ने मतदान दीप का निर्माण कर मतदाताओं को जागरूक किया। वहीं जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. एसएन मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों मतदान के लिए शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि अपने एवं अपने परिवार के 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके सभी मतदाता समस्त निर्वाचकों में भय एवं लोभ से मुक्त होकर मतदान करने एवं प्रजातांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी निभाते हुए अन्य सभी व्यक्तियों को मतदान करने हेतु अनिवार्य रूप से प्रोत्साहित करें। इस दौरान तहसीलदार सत्यपाल राय, नायब तहसीलदार चंद्रवंशी, ब्लॉक अधिकारी एमएल पटेल, अतुल दांडेकर, अखिलेश तिवारी, विभाष तिवारी, महेश तिवारी, अमित परिहार, वेदप्रकाश सोनबेर, रमेश पाण्डेय व केशव वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पथरिया तहसील ऑफिस में किया गया वीवीपैट का प्रदर्शन : मुंगेली. विधानसभा निर्वाचन 2018 में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के तहसील कार्यालय पथरिया में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। मास्टर ट्रेनर्स नीलमणी पाण्डेय ने अधिवक्ताओं व अन्य लोगों को ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी दी। अधिवक्ताओं ने बटन दबाकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।
ग्राम रजबंधा व पीथमपुर में ग्रामीणों ने वीवीपैट को जाना : मुंगेली. स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु आज शुकवार को लोरमी के वार्ड 2 एवं रजबंधा में ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया गया। मास्टर ट्रेनर्स आरएस यादव वएनके गर्ग ने मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। इसी तरह ग्राम पीथमपुर के ग्रामीणों ने ईव्हीएम और वीवीपैट संचालन एवं मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
वाहनों में स्टीकर लगाकर कर रहे जागरूक : मुंगेली. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी सिंह और जिपं सीईओ लोकेश चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने वाहनों पर स्टीकर लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे है।

ट्रेंडिंग वीडियो