मुंगेली

लोस चुनाव तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान बैठक

मुंगेलीMar 18, 2019 / 10:02 am

BRIJESH YADAV

लोस चुनाव तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

पथरियाञ्चपत्रिका. छत्तीसगढ़ स्वाभिमान बैठक नगर पंचायत पथरिया में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि लोरमी विधायक व बिलासपुर लोकसभा प्रभारी धरमजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव तैयारी हेतु दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर देश में दलित, शोषित व पिछड़ो के हितैषी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने हेतु बिलासपुर लोकसभा से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बानाने के लिए बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का जो प्रदर्शन था, उसी के बदौलत हमारी पार्टी को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। बैठक को जिला अध्यक्ष ज्वाला प्रशाद चतुर्वेदी, अरुण जांगड़े, मालिक राम डहरिया, विक्रांत तिवारी, जयप्रकाश लोधी, अशोक ठाकुर, लखन बांधले व परमेश मिरी ने संबोधित किया। सभा का संचालन जसपाल सिंह छाबड़ा व आभार ओमू दीवान ने किया। कार्यक्रम में सनत बारगाह, तुकाराम मरावी, सुभाष कुरे, घनश्याम वर्मा, पूना राम जोगी, जय प्रकाश धृतलहरे, मनोज भारद्वाज, राजू लोधी, शिव कुमार कोशल, रामगोपाल लोधी, गंगाराम लोधी, धिराजी धृतलहरे, पुनीत निषाद एशिव प्रसाद पालएदिनेश आगरे, सत्या लहरे, तानिस कुरे व रवि निर्मलकर आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.