scriptधूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती, परिणय सूत्र में बंधे 18 जोड़े | Mata Karma jayanti, devotee, celebrated with pomp and 18 pairs | Patrika News

धूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती, परिणय सूत्र में बंधे 18 जोड़े

locationमुंगेलीPublished: May 14, 2019 11:14:33 am

Submitted by:

Murari Soni

आयोजन: साहू समाज ने किया सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन

Mata Karma jayanti, devotee, celebrated with pomp and 18 pairs

धूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती, परिणय सूत्र में बंधे 18 जोड़े

मुंगेली. जिला साहू संघ के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। वहीं सामूहिक आदर्श विवाह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नगर पालिका स्कूल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कई समिति के संस्थाओं ने वर-वधु को उपहार दिया। नव विवाहित जोड़ो को अतिथियों ने खुशहाल जीवन की कामना करते हुए बधाई दी।
मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि साहू सामाज द्वारा विगत 19 वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है, जो एक अनुकरणीय पहल है। समाज में एकता बनाए रखने तथा फिजूल खर्चों पर रोक लगाने किया जा रहा यह प्रयास अपने आप में एक मिसाल है। जिले में ही नहीं वरन् पूरे प्रदेश में साहू समाज द्वारा ऐसे आयोजन कराए जा रहे हैं। इस आदर्श सामूहिक विवाह को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि समाज द्वारा कराया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। सामूहिक विवाह के अनेक फायदे गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सामजिक स्तर पर एकजुटता लाने तथा सामाज के लोगों को प्रोत्साहित करने का यह माध्यम सर्वप्रथम समाज के द्वारा ही प्रारंभ किया गया था। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष थानेश्वर साहू ने सभी वैवाहिक जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाज के लिए यह एक अनुकरणीय कार्य है। जिला साहू संघ द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह में 18 जोड़ों की शादी पूरे रीति रिवाज से सम्पन्न कराई गई। अतिथियों ने नव विवाहित जोड़ो के सुखी जीवन की कामना करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लोरमी तोखन साहू, भाजपा लोकसभा बिलासपुर प्रत्याशी अरूण साव, नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री अनिल सोनी व कवर्धा जिलाध्यक्ष विष्णु साहू सहित अन्य ने संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण झम्मन साहू एवं जिलाध्यक्ष बलदाऊ साहू ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा दुर्गा बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सोनू चंद्राकर, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष इंदिरा साहू, जिला पंचायत सदस्य लोकराम साहू, डॉ. तुलाराम साहू, तुलसी साहू, बोधीराम साहू, भरत साहू, जवाहर साहू, कृष्ण कुमार साहू, जागेश्वरी घनश्याम वर्मा, उर्मिला रमेश यादव, अंबालिका साहू, जानकी साहू व गायत्री साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं जिला साहू संघ के अध्यक्ष बलदाऊ साहू, लोकेंद्र साहू, राजकुमार साहू, यशवंत साहू, पोषण साहू, डॉ. रामकुमार साहू, दुकाल साहू, ओमप्रकाश साहू, उदय साहू, राजू साहू, पूरन साहू, चंद्र कुमार साहू, डॉ. लेखूराम साहू, जयपाल साहू, जितेंद्र साहू, ढेलऊ राम साहू, भूपेंद्र साहू, डॉ. हीरालाल साहू, बबलू साहू, बबला साहू, मनोज साहू लोरमी, जितेंद्र साहू अन्नू, दानी राम साहू, लालाराम साहू, गणेश साहू, देवेंद्र साहू, राकेश साहू सरपंच, देवराज साहू, देवचरण साहू, सेव प्रकाश साहू, मुकेश साहू, डीपी साहू, सुरेश साहू, केदार साहू, शंकर साहू, दुखूराम साहू, मालिकराम साहू, डॉ. उमेश कुमार साहू, अजय साहू, निरंजन साहू व प्रभात साहू सहित अनेक समिति एवं संस्थाओं ने वर-वधु को उपहार दिया। कार्यक्रम का संचालन पुहुप राम साहू ने किया। समारोह में जिले भर से आए साहू सामाज के लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो