scriptसूखा राहत राशि दिलाने लगाई गुहार | Memorandum handed over by farmers who arrived at the collectorate | Patrika News

सूखा राहत राशि दिलाने लगाई गुहार

locationमुंगेलीPublished: Mar 17, 2019 09:45:03 am

Submitted by:

BRIJESH YADAV

कलेक्टोरेट पहुंचे किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Memorandum handed over by farmers who arrived at the collectorate

सूखा राहत राशि दिलाने लगाई गुहार

मुंगेलीञ्चपत्रिका. ग्राम कवलपुर ग्राम पंचायत लछनपुर (कि) के 50 किसानों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अवर्षा के कारण धान फसल के सूखा राहत दिलाने की मांग कलेक्टर से ज्ञापन देकर की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि अवर्षा के कारण सूखा पड़ जाने से धान की फसल 80 प्रतिशत चौपट हो गई थी, जिसकी जांच एवं सर्वे के लिये ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी हल्का पटवारी व बीमा क्लेम अधिकारियों एवं कोटवार के साथ किसानों के सामने धान फसल जांच एवं सर्वे किया गया। 80 प्रतिशत सूखा से नुकसान होने की जानकारी दी गई। सर्वे व जांच हुए 2-3 माह हो गया है। किन्तु किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। किसानों के आय का साधन एकमात्र साधन खेती है और फसल चौपट हो जाने से जीवन-यापन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मुआवजा राशि जल्द दिलाने के मांग की है। इसके साथ ही किसानों ने फसल बीमा होने की जानकारी देते हुए फसल बीमा की राशि भी दिलाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष भी सूखा पड़ा था, लेकिन सूखा राहत की राशि नहीं मिल पाई थी। इस बार किसानों के समक्ष जांच व सर्वे करते हुए क्षति 80 प्रतिशत बताया गया, जिससे किसानों को सूखा राहत व फसल बीमा की राशि मिलने की अपेक्षा है। इसी के चलते वे शासन से मिलने वाली सहायता का इंतजार कर रहे हंै। 2-3 महीने बीत जाने से उनका धैर्य जवाब दे रहा है। इसी वजह से जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष से इसकी गुहार लगाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो