scriptसमारोह में अफसरों ने साझा किया अपना- अपना कार्यानुभव | Officers shared their work - their work experience | Patrika News

समारोह में अफसरों ने साझा किया अपना- अपना कार्यानुभव

locationमुंगेलीPublished: Apr 17, 2018 12:26:38 am

Submitted by:

Amil Shrivas

विदाई समारोह आयोजित

mungeli news
मुंगेली. निवर्तमान कलेक्टर एनएन एक्का के स्थानान्तरण पर उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि यहां से यादगार पल लेकर जा रहा हूं। सभी अधिकारियों के सहयोग से विकास कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन किया जा सका। इसीलिए योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त करने में समस्याएंं नहीं आई। अधिकारियों से कहा कि नए कलेक्टर को भी सहयोग दें। प्रशासनिक अधिकारियों ने निवर्तमान कलेक्टर एक्का को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कलेक्टर डी सिंह ने राजनांदगांव जिले के मोहला में बीते दिनों का स्मरण ताजा किया। उन्होंने एक्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर ने कहा कि जिले में विकास कार्य व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का आपस में सामंजस्य आवश्यक होता है। एक्का के साथ काम करने का बहुत कम समय मिला। किसी भी समस्या के समाधान करने में कठिनाई नहीं आई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश चंद्राकर ने कहा कि भ्रमण के दौरान जिले के विकास कार्यों की बात होती थी। साथ में कार्य करने का और सीखने का मौका मिला। वनमण्डलाधिकारी केके जाधव ने कहा कि मुंगेली में पोस्टिंग होने के बाद कार्य करने का अवसर मिला। एटीआर के उपंसचालक मनोज पाण्डेय ने भी संबोधित किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने निवर्तमान कलेक्टर एक्का को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपर कलेक्टर राजेश नशीने ने भी पुराने संबंधों और किए गए कार्यों को साझा किया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर एक्का को सहज, सरल और संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी बताया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह, एसडीएम सुमित अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ अनुप्रिया मिश्रा, लोरमी जनपद सीईओ यूएस बंधे, पथरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी पीके हरित, डॉ. एसएन मिश्रा, कमलेश मिश्रा, तहसीलदार अविनाश ठाकुर, शबाब खान, नायब तहसीलदार लीलाधर ध्रुव व मुकेश देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो