script

राष्ट्रीय खेल दिवस: संकुलवार खेल प्रतियोगिता आयोजित

locationमुंगेलीPublished: Sep 03, 2018 06:10:48 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

राष्ट्रीय खेल दिवस

mungeli

राष्ट्रीय खेल दिवस: संकुलवार खेल प्रतियोगिता आयोजित

लोरमी. बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल जरूरी है। खेलने कूदने वाले बच्चे स्वस्थ्य रहते हंै। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उन्हें याद किया गया।
संकुल स्रोत केन्द्र बिठलदह के शासकीय प्राथमिक शाला डिंडोल में आयोजित कार्यक्रम में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उन्हें याद किया गया। इसके साथ ही संकुलवार खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल समन्वयक शरद डड़सेना ने किया। इस अवसर पर सभी छात्र/छात्राओं को खेल के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुये राष्ट्रीय खेल की बधाई दिया। शाला परिवार के द्वारा आयोजित खेल में कबड्डी, खो-खो व फुगड़ी, आदि खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सफल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान खेल के प्रति बच्चो में एक अलग तरह से उत्साह का महौल रहा। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में भी बताया गया। इस अवसर प्रधान पाठक लखन राजपूत, कन्हैया साहू, सहित छात्र/छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
छात्राओं ने किया एसएलआरएम सेंटर का भ्रमण: रतनपुर. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने निकाय प्रमुख के साथ जाकर नवनिर्मित एसएलआरएम सेंटर को देखा। वहीं उन्हें गीले व सूखे कचरे के रिसाइक्लिंग को समझा। उपस्थित अधिकारियों से उसके उपयोगिता सम्बन्धी जानकारी हासिल की।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ने बताया कि दोनों ही प्रकार के कचरों को अलग-अलग रखकर उन्हें किस प्रकार से उपयोग में लाया जा सकता है। वहीं दोपहर १२ बजे उक्त छात्राओं ने नगर में घूम-घूमकर डेंगू नामक खतरनाक बीमारी से बचने की सलाह दी तथा शासन द्वारा जारी किए गए सुझाव व बचाव के तरीके लोगों को बताए। इस अवसर पर सहायक अभियंता शंकर दयाल शर्मा व उपअभियंता सतीश साहू सहित निकाय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो