scriptअनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी 10 यात्री घायल, एक सिम्स रेफर | Passenger bus reversed, 10 passengers injured, one CIMS Refer | Patrika News

अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी 10 यात्री घायल, एक सिम्स रेफर

locationमुंगेलीPublished: Jan 24, 2019 12:33:20 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

ग्राम दलपुरवा के समीप हुई घटना

Mungeli

अनियंत्रित होकर यात्री बस पलटी 10 यात्री घायल, एक सिम्स रेफर

पथरिया. पथरिया सरगांव मुख्य मार्ग पर सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से 10 सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर होते देख उपचार के लिए सिम्स रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 7 बजे बिलासपुर से सरगांव होते हुए साईं सफर नामक यात्री बस क्रमांक सीजी १० जी ०४०९ पथरिया आ रही थी। वह दलपुरवा ग्राम के पास अनियंत्रित हो गई और रोड से उतर कर खेत मे जा गिरी। घटना में बस में सवार 10 यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल होने वालों में बृजमोहन सोनवानी (उम्र 35, पथरिया), हिमरती तिवारी (उम्र 44, पथरिया), विजेंद्र लोधी (उम्र 35, बिदबिदा), लखन साहू (उम्र 50, फरहदा), रंजन (उम्र 45, पथरिया), रामनारायण (उम्र 55, पथरिया), गुलशन (उम्र 55, चोरभ_ी), उतरा(उम्र 50, जुनवानी), भगवती (उम्र 50, फरहदा) व कमलेश (जुमवानि) का उपचार पथरिया अस्पताल में चल रहा है। इनमें से उतरा बाई की स्थिति अधिक गंभीर होने के कारण बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो