scriptदिव्यांग शिक्षक को बनाया पीठासीन अधिकारी | Presiding officer made by Divyang teacher | Patrika News

दिव्यांग शिक्षक को बनाया पीठासीन अधिकारी

locationमुंगेलीPublished: Mar 18, 2019 10:06:54 am

Submitted by:

BRIJESH YADAV

प्रशिक्षण लेने लगा दी गई ड्यूटी, नाम कटवाने अफसरों के लगा रहा चक्कर

Presiding officer made by Divyang teacher

दिव्यांग शिक्षक को बनाया पीठासीन अधिकारी

लोरमी. लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक चहलकदमी एकाएक बढ़ गयी है। इसी के तहत अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी। वहीं एक दृष्टि बाधित दिव्यांग शिक्षक को पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है और उसकी प्रशिक्षण लेने की ड्यूटी भी लगा दी गयी है। लेकिन उक्त जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर सकने वाला परेशान शिक्षक अब अपना नाम कटवाने अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसका कोई सुनने को तैयार नहीं है।
गौरतलब है कि भूपेंद्र कुमार ढीमर नामक व्याख्याता दृष्टिबाधित दिव्यांग है। वह विकासखंड लोरमी के दादनकापा खेकतरा के हाईस्कूल में पदस्थ है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त दिव्यांग शिक्षक की ड्यूटी लगने की जानकारी एक पत्र भेजकर दिया गया है, जिसमें उसे पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। यह जानकर उस शिक्षक को खुशी तो हुयी, लेकिन मलाल इस बात का है कि वह इस जिम्मेदारी को निभा नहीं सकता। ईश्वर ने उसे दृष्टिबाधित दिव्यांग बनाया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने लापरवाही बरतते हुए उसे पीठासीन अधिकारी बना दिया। अब वह अपना नाम कटवाने अफसरों के चक्कर लगा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो