scriptआपसी मतभेद भूलना ही होली की सार्थकता-शांडिल्य | The meaning of Holi is the forgiveness of mutual differences-Shandilya | Patrika News

आपसी मतभेद भूलना ही होली की सार्थकता-शांडिल्य

locationमुंगेलीPublished: Mar 25, 2019 09:43:42 am

Submitted by:

BRIJESH YADAV

होली मिलन समारोह आयोजित

The meaning of Holi is the forgiveness of mutual differences-Shandilya

आपसी मतभेद भूलना ही होली की सार्थकता-शांडिल्य

लोरमीञ्चपत्रिका. नगर के सीता पैलेस में लोरमी होली टाइम्स परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं अतिथियों ने लोरमी से प्रकाशित लोरमी होली टाइम्स का विमोचन किया। वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने होलिया मिजाज में एक दूसरे की कमजोरी को बताते हुये अपने-अपने अनुभव साझा किये।
जनपद सदस्य व विधायक प्रतिनिधी श्याम सुंदर शांडिल्य ने कहा कि मन से मन का मिलन ही होली है। मन के दुष्प्रभावों को भूलकर हम सभी को अपने में आत्मसात करना चाहिये यही होली की सार्थकता है। समारोह को कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमीत सलूजा, विनय साहू, शिक्षक अशोक तिवारी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, भाजपा नेता धनेश साहू, रवि शर्मा, विश्वास दुबे, कांग्रेस अध्यक्ष लखन कश्यप, राजेंद्र पाटकर, नीतेश पाठक, शोभा कश्यप, पूर्व एल्डरमेन शैलेंद्र जायसवाल, राकेश छाबड़ा, प्रशांत शर्मा, सौरभ दुबे आदि ने भी संबोधित किया। संचालन शरद डड़सेना ने तथा आभार प्रमोद जायसवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर अविश यादव पूर्व पार्षद अशोक साहू, भाजयुमो अध्यक्ष सुशील यादव, संतोष साहू, मिंटू अग्रवाल, संतोष राजपूत, महेश खत्री आदि उपस्थित रहे।
भस्करा में भी होली मिलन समारोह
ग्राम भस्करा में विधायक प्रतिनिधि व जनपद सदस्य श्याम सुंदर शांडिल्य के निवास में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान श्याम सुंदर शांडिल्य ने लोगों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर सरपंच अशोक पात्रे फुलझर, कमलेश जोशी मोहनपुर, गणेश जायसवाल फुलवारी, सुरेंद्र यादव पथर्रा, देवप्रसाद टोंडे भस्करा, नेपाल बघेल सेनगुड़ा, मिठाईराम लीलापुर, दिनेश धु्रर्वे झलरी, अशोक सिंद्राम खुडिय़ा, महावीर राठौर बिजराकछार, अप्पू खान आछीडोंगरी, बबलू ठाकुर गणेश पाठक व रामेश्वर धु्रव सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो