scriptकविता पोस्टर 21वीं सदी के रेखाचित्र हैं | The poem posters are 21st century sketches | Patrika News

कविता पोस्टर 21वीं सदी के रेखाचित्र हैं

locationमुंगेलीPublished: Aug 29, 2019 11:35:25 am

Submitted by:

Murari Soni

कार्यक्रम: शिवम पांडेय सभागार में कविता प्रदर्शनी व काव्य गोष्ठी का आयोजन

कविता पोस्टर 21वीं सदी के रेखाचित्र हैं

कविता पोस्टर 21वीं सदी के रेखाचित्र हैं

मुंगेली. ‘कविता चौराहे पर’ रामानुज गेट, मुंगेली एवं ‘संदर्भ’ बिलासपुर की ओर से सरगांव में पार्षद शिवम पांडेय के सभागार में कवयित्री कल्पना कौशिक के संयोजन में समीक्षा, कविता पोस्टर प्रदर्शनी एवं पावस कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बिलासा लोककला मंच के संयोजक व मुख्य अतिथि राजेन्द्र मौर्य ने कविता प्रदर्शनी का उदघाटन किया। हनुमान को दलित-आदिवासी कहने पर व्यंग्य कविता पढ़ी, जो सभी को रुचिकर लगी। कार्यक्रम अध्यक्ष अरूण कुमार यदु ने कहा ‘कविता चौराहे पर प्रदर्शित 21वीं सदी की कविताएं इतिहास की व्याख्या करती हैं। 16 वर्षों से संचालित ‘कविता चौराहे पर छत्तीसगढ़ में बेजोड़ कहते हुए विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र दुबे ने प्रदर्शित कविता पोस्टर को साहित्य की सफलता कहा। प्रोफेसर डॉ.विनोद कुमार वर्मा को हिन्दी-छत्तीसगढ़ी कविताओं के समय का दर्पण कहा। डॉ. सुधाकर बिबे ने कविता पोस्टर को वर्तमान में देश की हालत का प्रतिबिम्ब एवं प्राचार्य रेखा पालेश्वर ने इतिहास और जीवन की संगति का प्रयास निरूपित किया। शिवना प्रकाशन सीहोर, मध्यप्रदेश से प्रकाशित बुधराम यादव की काव्य कृति ‘वक्त की गवाही की डॉ. राजेश कुमार मानस के साथ अतिथियों ने वैचारिक समीक्षा प्रस्तुत की। पावस कवि गोष्ठी में कृष्ण कुमार भारतीय (सिमगा), मनोहर दास मानिकपुरी (बिलासपुर), संतोष चौबे (मारो), जगदीश देवांगन, संतोष वैष्णव, रामकुमार बंजारे, महेन्द्र यादव, रोहित ठाकुर (मुंगेली), कल्पना कौशिक ने भाग लिया। ‘कविता चौराहे परÓ के संयोजक ने बताया 290 अंक के साथ छत्तीसगढ़ के 22 जिलों की कविताएं प्रदर्शित की गई हैं। छत्तीसगढ़ साहित्य समिति के जिला अध्यक्ष नंदराम यादव ने कृष्ण कुमार भट्ट ‘पथिकÓ के सम्पादन में छत्तीसगढ़ी एवं डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के सम्पादन में हिन्दी कविता पोस्टर पुस्तक प्रकाशन किया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र परिहार एवं स्वागत एवं आभार प्रदर्शन ‘संदर्भÓ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार भट्ट ‘पथिकÓ ने किया। डॉ. अजीज रफीक एवं देव गोस्वामी ने नवम्बर – दिसम्बर 2019 में प्रेस क्लब-बिलासपुर में दो दिवसीय आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो