मुंगेली

अपना बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्य करें कार्यकर्ता

प्रशिक्षण: भाजपा कार्यकर्ताओं का अटल दूत का प्रशिक्षण सम्पन्न

मुंगेलीSep 11, 2018 / 08:11 pm

Amil Shrivas

अपना बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्य करें कार्यकर्ता

बिल्हा. अटल विकाश दूत प्रशिक्षण वर्ग विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 29 बिल्हा में संपन्न हुआ। इस दौरान बूथ पदाधिकारियों को टेनिंग दिया गया कि बूथ स्तर पर उन्हें कैसे काम करना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक धरमलाल कौशिक ने कहा कि अपने बूथ सबसे मजबूत एवं बूथ में किस तरह से एक-एक घर जाकर सरकार की योजना को एवं विकासा को बताना है। प्रत्येक उपस्थित जन के मोबाइल पर नमो ऐप एवं रमन एप्प डाउनलोड कराया गया एवं समस्त उपस्थित जन को अटल विकाश दूत का शपथ भी दिलाया। इस दौरान सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री एवं बिल्हा विधानसभा प्रभारी दयालदास बघेल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, औद्योगिक विकास निगम अध्यक्ष छगन मूंदडा, गोसेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल, हज कमेटी के अध्यक्ष सैयद सैफुद्दीन, भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार कौशिक, निश्चल गुप्ता, रूखमणी कौशिक, सतीश शर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विधानसभसा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न -लगरा. बेलतरा विधान सभा का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिवीर आज कोनी शिशु मंदिर परिसर स्थित स्व.लखीराम सभागृह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर बेलतरा विधानसभा के तीन मण्डल के 51 शक्ति केंद्र व 250 बूथ पदाधिकारियों को बूथ मैनेजमेंट का टिप्स दिया गया। प्रदेश महामं़त्री विकास तिवारी ने कहा कि बूथ जीतने से राज्य और देश जीत सकते है। इसलिए बूथ पर विशेष ध्यान देना चाहिए। विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने चुनाव के बारे में बताया कि पहले और अब के चुनाव में काफी अंतर है कार्यकत्र्ता सरोपरि हैं। समारोह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के पूजा विधानी, कोरबा के पूर्व महापौर एवं भाजपा प्रदेश के कार्यसमिति के सदस्य योगेश लाम्बा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र गुम्बर, राजा पाण्डेय, रजनीश सिंह, विजय धर दीवान, विक्रम सिंह, डॉ. तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, अनिल पाण्डेय, प्रणव शर्मा राजेन्द्र अग्रहरि, सुशाी राव आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी-पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
मुंगेली. छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन मुंगेली जिला के लगभग समस्त कार्यालय बंद रहे। समस्त लिपिक अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं, जिसमें प्रथम वेतन विसंगति दूर कर 1900 ग्रेड पे को 2400 किये जाने एवं चार स्तरीय वेतनमान लागू करवाने कलमबंद पर हैं।
जिले के निर्वाचन में कार्यरत समस्त लिपिकों के आंदोलन में जाने से जिले के निर्वाचन कार्य बाधित हो रहे है। अन्य कार्यालयों में आम जन के पहुंचने पर बाबू के न होने से कार्य रुक गये हैं, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के लगभग 150 कर्मचारी इस समय हड़ताल पर हैं। इससे कलेक्ट्रेट कार्यालय, वन विभाग, चिकित्सा विभाग, निर्वाचन षाखा, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग एवं अन्य समस्त विभागों की कार्यव्यवस्था चरमरा गई है। जिलाध्यक्ष एसए रिजवी ने चर्चा में कहा कि बाबूओं का वेतन वाहन चालक एवं भृत्य के समानांतर कर दिया गया है, जो कि दयनीय स्थिति है। लिपिक शासन-प्रशासन की रीढ़ की हड्डी होती है, जिसे स्वयं शासन तोड़ रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिला के समस्त कर्मचारी दिनांक 07 सितंबर से अनिष्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस दौरान हेमन्त मानिकपुरी, दीपक प्रजापति, विजय सिंग, शिव चौहान, नितिन सोनी, विभाष बंजारे, परमेश्वर साहू, अजय निर्मलकर, आरके शर्मा आदि सहित लगभग 100-ं125 कर्मचारी पंडाल पर उपस्थित थे।
फोटो क्र 001

Home / Mungeli / अपना बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्य करें कार्यकर्ता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.