script74 रुपए रोज बचा कर शुरू करें ये LIC पॉलिसी, मिलेंगे 50 लाख रुपए | start by saving Rs 74 per day, get Rs 50 lakh | Patrika News

74 रुपए रोज बचा कर शुरू करें ये LIC पॉलिसी, मिलेंगे 50 लाख रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Oct 05, 2018 03:48:04 pm

Submitted by:

manish ranjan

आज कल तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही दुनिया में हर शख्स अपना और अपनी फैमली का भविष्य संवारना चाहता है।

lic

74 रुपए रोज बचा कर शुरू करें ये LIC पॉलिसी, मिलेंगे 50 लाख रुपए

नई दिल्ली। आज कल तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही दुनिया में हर शख्स अपना और अपनी फैमली का भविष्य संवारना चाहता है। इसी को देखते अक्सर लोग सेविंग प्लान लेने के बारे में सोचते है और, समझ नहीं पाते है कौन- सी पॉलिसी उनके और उनकी फैमली के लिए अच्छी रहेगी। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी एलआईसी पॉलिसी के बारे में जो आपके और आपकी फैमली के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन है। यह पॉलिसी ना सिर्फ आपके बल्कि आपके पूरे परिवार के लिए फायेदमंद है।

74 रुपए रोजाना बचा शुरू करे ये पॉलिसी
एलआईसी के इस एंडोमेंट प्लान में अगर आप अपनी जॉब शुरू होने के साथ ही हर रोज 74 रुपए रोजाना यानी की हर महीने सिर्फ 2236 रुपए की सेविंग शुरू कर दें तो आपको अपने बच्चों की शादी और अपने रिटायरमेंट की चिंता नहीं करनी होगी। आपको पहले साल इस पॉलिसी में तीन महीने में लगभग 6,937 रुपए जमा करने होंगे। छह महीने तक आपको 13,724 और पूरे साल के अंत तक आपको 27,148 रुपए जमा करने होंगे। इस पॉलिसी की अवधि 12 से 35 साल तक की है। यानी कि आप इस पॉलिसी को कम से कम आप 12 साल के लिए और ज्यादा से ज्यादा 35 साल के लिए ले सकते है। अगर आप इस पॉलिसी को 35 साल के लिए लेते है, तो आपको 35 साल के इस प्लान के तहत आपको लगभग 50 लाख रुपए मिलेंगे।

इस पॉलिसी में लोन सुविधा भी उपलब्ध
आपको बता दें कि इस पॉलिसी में लोन सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं इस प्लान का एक और फायदा यह है कि अगर किसी दुर्घटना में बिमा लेने वाले शख्स कि मौत हो जाती है, तो सम एश्योर्ड की दोगुनी राशि फैमली को मिल जाएगी। अगर आप हर रोज सिर्फ 74 रुपए बचाते है तो आप बड़ी ही आसानी से इस पॉलिसी को 35 सालों तक भर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो