script

BIG NEWS: 30 लोगों ने एक साथ इस्लाम धर्म अपनाने की दी चेतावनी, जानें क्या है पूरा ममला

locationमुजफ्फरनगरPublished: Oct 14, 2019 01:20:55 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights

जाट समाज के लोगों ने धर्म परिवर्तन की दी चेतावनी
पुरानी जमीन रंजिश में गांव के ही दूसरे पक्ष से विवाद
मारपीट को लेकर पक्ष पर चल रहा है मुकदमा

 

dhram.jpg
मुजफ्फरनगर। 30 लोगों के एक साथ धर्म परिवर्तन की चेतावनी देने के बाद इलाके में हड़कंप है। विवाद के बाद परेशान लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से इलाके में माहौल गरम है।
दरअसल मामला मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर का है, जहां जाट समाज के दो पक्षों में जमीन को लेकर पुरानी रंजीश चली आ रही है। दोनों पक्षों के बीच कुछ महीने पहले मारपीट भी हुई थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी पक्ष से दो आरोपियों की गिरफ्तार किया था। लेकिन उसके बाद भी दोनों पक्षों में तनातनी बरकार है। इस बीच रविवार को मुकदमा झेल रहे पक्ष ने गांव वालों, कुछ नेताओं और पुलिस को बुलाकर एक बैठक की। जिसमें उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए धर्म परिवर्तन की चेतावनी दे दी।
धर्म परिवर्तन का ऐलान करने वाले सुरेश, सुखबीर, अजित, लखपत समेत कई अन्य मुकदमा झेल रहे ने कहा कि गांव में एक गुट उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया और उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि उनकी अब कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अब धर्म परिवर्तन के अलावा कोई चारा नहीं बचा है। लोगों ने बताया कि दो परिवार के तीस लोग हैं, जिन्होंने धर्म परिवर्तन का ऐलान किया है। आज गांव में ही कार्यक्रम आयोजित कर मुस्लिम धर्म अपनाने की घोषणा की है।
वहीं मामले में जब एसपी देहात नेपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है। पुलिस से बात कर मामलेे का संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो