scriptCAA हिंसा: मृतक नूरा के परिजनों की मदद के लिए आगे आए Akhilesh, अब तक दिए इतने लाख रुपये, देखें वीडियो | akhilesh yadav provided 5 lac to noora family died in caa protest | Patrika News

CAA हिंसा: मृतक नूरा के परिजनों की मदद के लिए आगे आए Akhilesh, अब तक दिए इतने लाख रुपये, देखें वीडियो

locationमुजफ्फरनगरPublished: Jan 18, 2020 07:38:16 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-सपा जिलाध्यक्ष ने हिंसा में मारे गए नूरा के परिजनों को पार्टी की तरफ से पांच लाख रुपए का ड्राफ्ट सौंपा
-प्रमोद त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से यह 5 लाख रुुपए की मदद की गई है
-एक लाख की मदद स्थानीय नेता पहले ही कर चुके हैं

akhilesh yadav

आखिर क्या वजह रही जिससे यहां सपा को हार का सामना करना पड़ा रहा है

मुजफ्फरनगर। जनपद में 20 दिसम्बर को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में हुई हिंसा में मारे गए नूरा के परिजनों को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने पांच लाख रुपए का ड्राफ्ट सौंपा है। इस दौरान मुज़फ्फरनगर के सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर दिए गए बयान की निंदा की और साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के बयान की भी निंदा की।
यह भी पढ़ें

प्याज का दाम होगा आधा, इस वजह से सरकार बेचेगी 25 रुपए किलो

दरअसल, मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने जनपद में हुई हिंसा में मारे गए व्यक्ति नूरा के परिजनों को पार्टी की तरफ से पांच लाख रुपए का ड्राफ्ट दिया। इस दौरान प्रमोद त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से यह 5 लाख रुुपए की मदद की गई है। एक लाख की मदद स्थानीय नेता पहले ही कर चुके हैं। इस तरह से कुल छह लाख की मदद समाजवादी पार्टी मृतक नूरा के परिजनों की कर चुकी है।
यह भी पढ़ें

शराब पीने के बाद दोस्तों में हुआ विवाद, इसके बाद दिखा खौफनाक मंजर, देखें वीडियो

वहीं जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान के बयान कि अगर अखिलेश यादव एनपीआर नहीं भरेंगे तो हम उन्हें चुनाव नहीं लड़ने देंगे की निंदा करते हुए कहा कि संजीव बालियान एक पशुओं के डॉक्टर हैं, वकील नहीं हैं। उन्हें कानून की जानकारी नहीं है। हम उन्हें कानून की एक प्रति भेंट करने का काम करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो