scriptदुष्कर्म के आरोपी की शादी में पीड़िता का हंगामा, दुल्हन के शादी से इंकार करने पर दूल्हे समेत हवालात पहुंची बारात | barat reached hawalaat with bridegroom in muzaffarnagar | Patrika News

दुष्कर्म के आरोपी की शादी में पीड़िता का हंगामा, दुल्हन के शादी से इंकार करने पर दूल्हे समेत हवालात पहुंची बारात

locationमुजफ्फरनगरPublished: Dec 02, 2020 01:12:22 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला
– दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत बारातियों को पहुंचाया हवालात
– दूल्हे की सच्चाई पता चलने पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

muzaffarnagar.jpg
मुजफ्फरनगर. एक दुष्कर्म के आरोपी की शादी में पीड़िता द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। दूल्हा दुष्कर्म का आरोपी होने की जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष ने शादी इनकार करते हुए दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक बना लिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मंगलवार देर शाम दोनों दुल्हन पक्ष से समझौता हो गया, जिसके बाद पुलिस दूल्हे पक्ष को छोड़ दिया। वहीं, दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दूल्हे को बिन शादी लौटना पड़ा।
यह भी पढ़ें- गैर मजहब की लड़की के जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर जारी हुआ ये फतवा

दरअसल, मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने 10 जुलाई को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि गांव कसियारा रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा देते हुए उससे प्रेम संबंध बनाए थे। युवती का आरोप है कि युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार उसका शारीरिक शोषण होता रहा। इतना ही नहीं गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया। इसके बाद भी युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
पुलिस के अनुसार, जेल से जमानत पर छूटते ही आरोपी युवक की शादी शहर से सटे एक गांव की रहने वाली युवती से तय हो गई थी। सोमवार की रात गांव में शादी थी। इसकी भनक किसी तरह दुष्कर्म पीड़िता को लग गई। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता ने शादी समारोह में पहुंच हंगामा करना शुरू कर दिया। दुष्कर्म पीड़िता की आपबीती सुन दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार करते हुए दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन पक्ष की तहरीर पर दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मंगलवार देर शाम समझौता हो गया तो पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। वहीं, दुल्हन ने दुष्कर्म के आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दूल्हे को बैरंग ही लौटना पड़ा।
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि युवक बरात लेकर गांव पहुंचा था। जहां एक युवती ने पहुंचकर दूल्हे बने युवक के बारे में दुल्हन पक्ष को बताया था। इस पर नाराज लड़की पक्ष ने दूल्हे और परिजनों को बंधक बना लिया था। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों को कोतवाली लाई थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौते के बाद छोड़ दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो