भारतीय किसान यूनियन ( BKU ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कहना है कि पुलिस अधिकारियों के कहने पर फिलहाल एसएसपी ऑफिस के घेराव का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उन्हाेंने कहा कि किसानों पर फर्जी मुकदमें किए जा रहे थे। इसी काे देखते हुए विराेध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद से ही पुलिस विभाग में काफी बेचैनी देखने को मिल रही थी। उन्हाेंने यह भी कहा कि आगामी छह अगस्त काे महाशिवरात्रि होने की वजह से भी पुलिस प्रशासन की बेचैनी जायज थी। इसी के चलते एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव सीओ सिटी कुलदीप सिंह वह सिविल लाइन के थाना प्रभारी उमेद सिंह सर्कुलर रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से वार्ता की इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज लटियान व अन्य भारतीयों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस बीच भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के बीच घंटों तक वार्तालाप चली जिसमें अफसरों ने चौधरी नरेश टिकैत से कहा कि महाशिवरात्रि का त्यौहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वे अपना धरना प्रदर्शन चार अगस्त के बजाय अन्य किसी दिन रख लें। इस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सात अगस्त को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के बीच वार्तालाप होगी।