script

भाजपा विधायक ने देश के पहले प्रधानमंत्री के खिलाफ कही ऐसी बात, वीडियो सुनकर शर्म से झुक जाएगा सिर

locationमुजफ्फरनगरPublished: Sep 17, 2019 09:01:47 pm

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर की विवादित टिप्पणी
खतौली विधायक विक्रम सैनी भूले मर्यादा
हजारों लोगों के सामने पूर्व पीएम के लिए कही ऐसी बात

saini.png

 

मुजफ्फरनगर. खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी का एक और विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार को अयाश बताया। भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने खतौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम के अंत में मीडिया के सवालों पर वह अपने बयान से नहीं मुकरे और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और उसके परिवार पर एक बार फिर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें- वाहन चालकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब किसी का नहीं कटेगा चालान !


मामला खतौली विधानसभा क्षेत्र का है। यहां तहसील परिसर में तहसील दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के अधिकारी जन समस्याएं सुन रहे थे। गौरतलब है कि इस बार तहसील दिवस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर जनपद में चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस संयुक्त कार्यक्रम में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण तहसील दिवस में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। सैकड़ों लोगों की भीड़ भी मौजूद थी। इस दौरान विधायक विक्रम सिंह सैनी ने मंच से बोलते हुए पहले तो लोगों से ट्रैफिक के नियमों को पालन करने की सलाह दी इसके साथ ही उन्होंने हेलमेट के फायदे भी बताए। मगर बाद में विधायक विक्रम सिंह सैनी अपनी चिर परिचित शैली में आ गए, जिसमें उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ टिप्पणी करनी शुरू कर दी। विधायक विक्रम सिंह सैनी ने पहले तो मंच से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के खिलाफ टिप्पणी की। उसके बाद कार्यक्रम के अंत में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी वे अपने बयानों से नहीं मुकरे और उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को अयाश कह डाला। विधायक विक्रम सिंह सैनी बोलते हुए यहां भी नहीं रुके। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के पूरे परिवार को ही अय्याश बता डाला। गौरतलब है कि भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी का किसी राजनीतिक हस्ती पर यह पहली विवादित टिप्पणी नहीं है, बल्कि विक्रम सिंह सैनी आये दिन कोई न कोई विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो