scriptभाजपा विधायक ने श्राी राम और मुस्लिमों को लेकर कह दी ऐसी बात… | BJP MLA vikram saini says Muslims also son of lord Rama | Patrika News
मुजफ्फरनगर

भाजपा विधायक ने श्राी राम और मुस्लिमों को लेकर कह दी ऐसी बात…

खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने मुसलमानों को बताया राम का वंशज
कश्मीरी लड़कियों को लेकर पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

मुजफ्फरनगरAug 18, 2019 / 08:52 pm

Iftekhar

Rama And Muslims

मुजफ्फरपुर. योध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे पर आने वाले फैसले का जहां देशभर के हिंदुओं को इंतजार है मगर उससे पहले ही भगवान श्री राम के वंशज है को लेकर देश में नया विवाद छिड़ गया है जहां देश में किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वह बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने बालियान खाप के 84 गांव को भगवान श्री राम के वंशज होने की बात कही है वही चौधरी नरेश टिकैत इस बात का समर्थन भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सिंह सैनी ने भी करते हुए कहा है कि हम भी राम के वंशज हैं और हमारे साथ देश के मुसलमान भी भगवान राम के वंशज हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में लंबे समय से चले आ रहे राम जन्मभूमि विवाद का मामला जहां देश की सर्वोच्च अदालत में तेजी से चल रहा है, जिसको लेकर देश के हिंदू धर्म को मानने वाले सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, देश में भगवान राम के वंशज होने का विवाद छिड़ गया है, जिसमें पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत ने बालियान खाप के सभी 84 गांव को भगवानराम का वंशज बताते हुए कुछ प्रमाण पेश किए थे। वहीं, मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने भी भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की बात का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सैनी कुशवाहा शाक्य सहित देशभर के तमाम हिंदू और वे मुसलमान जिन्होंने औरंगजेब के समय में धर्म परिवर्तन किया था, वे सब भी भगवान राम के वंशज हैं।

जनपद मुजफ्फरनगर में खतौली में प्रेस वार्ता कर भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जो राम मंदिर निर्माण को लेकर मुकदमा चल रहा है। उसमें जज साहब ने पूछा है कि देश में क्या भगवान राम के वंशज हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हम भगवान राम के वंशज हैं और भगवान राम अयोध्या के राजा थे। राम के मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद का ढांचा बनाया गया था। उसको लेकर बहुत सारे युद्ध हुए और बहुत सारे हिंदुओं ने अपना बलिदान दिया। वह तो इतिहास में भी है कि औरंगजेब ने हिंदुओं को जबरदस्ती मुसलमान बनाया था। वह मुसलमान भी भगवान राम के वंशज हैं। चौधरी में नरेश टिकैत के बयान को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि आपके पास भी इस बात के सबूत होंगे। मैं अपनी बात कहना चाहता हूं कि सैनी, कुशवाहा, मौर्य, माली, शाक्य, गहलोत, कांबोज सहित बहुत सारी ऐसी खाप है, जो भगवान राम के वंशज हैं। जैसे कुशवाहा भगवान राम के पुत्र कुश की संतान है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो