scriptयह डिमांड पूरी नहीं हुई तो सुहागरात पर नशे में धुत दूल्हे और जीजा ने दुल्हन के साथ किया गैंगरेप | Bride gang raped by husband and his brother in law on Firstnight | Patrika News

यह डिमांड पूरी नहीं हुई तो सुहागरात पर नशे में धुत दूल्हे और जीजा ने दुल्हन के साथ किया गैंगरेप

locationमुजफ्फरनगरPublished: Mar 16, 2019 05:34:21 pm

Submitted by:

lokesh verma

मुजफ्फरनगर में सामने आया मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला, हफ्तेभर बाद भी गैंगरेप पीड़िता की हालत गंभीर

muzaffarnagar

यह डिमांड पूरी नहीं हुई तो सुहागरात पर नशे में धुत दूल्हे और जीजा ने दुल्हन के साथ किया गैंगरेप

मुजफ्फरनगर. जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुहागरात की रात दूल्हा अपने बहनोई के साथ दुल्हन के कमरे में पहुंच गया और दुल्हन के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पूरी रात नवविवाहिता जख्मी हालत में कमरे में ही पड़ी रही। सुबह होने के बाद पीड़िता को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। वहीं गैंगरेप की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- भाभी-भाभी दरवाजा खोलो… कहकर भाजपा नेता के घर में घुसे दो बदमाश और फिर…

यहां बता दें कि ये वारदात मुजफ्फरनगर जिले में 6 मार्च काे हुई थी। इसके बाद 10 मार्च रविवार को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। हालांकि पहली बार यह मामला गुरुवार को मीडिया में सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुहागरात की रात को दूल्हे ने अपने बहनोई के साथ शराब पी थी। इसके बाद दोनों नशे में धुत होकर दुल्हन के कमरे में पहुंच गए और कमरा बंद कर लिया। इसके बाद दोनों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।
इतना ही पीड़िता पूरी रात जख्मी हालत में कमरे में ही दर्द से तड़पती रही, लेकिन किसी ने उसको अस्पताल नहीं पहुंचाया। सुबह होने के बाद पीड़िता को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस घटना को करीब 9 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी भी पीड़ित की हालत गंभीर है। इस मामले में एसपी ग्रामीण आलोक कुमार का कहना है कि गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।
वहीं इस मामले में पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन के साथ सामूहिक बलात्कार अधिक दहेज की मांग को लेकर किया गया है। उन्होंने बताया कि बहन की शादी पर करीब 7 लाख रुपये खर्च किए हैं, लेकिन इसके बावजूद ससुरालवाले अधिक दहेज की मांग कर रहे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो