यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections: भाजपा हटाओ नारे के साथ मैदान में उतरी सपा की सहयोगी महान दल और जनवादी पार्टी भाकियू अध्यक्ष का इशारा सीधा भाजपा विधायक उमेश मलिक की ओर है। उन्होंने कहा कि हमने यह घोषणा कर दी है कि अगर वह बालियान खाप के किसी भी गांव में घुस गया तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर समझौता होगा तो इज्जत के साथ होगा। मुकदमा यहां के विधायक पर भी दर्ज होगा और जिन्होंने कार्यक्रम में विधायक को बुलाया था उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होगा। यह तो एक चेतावनी है कि इनकी गाड़ी पर कालस पोती गई है, ये तो शुरुआत है। इस बात का किसी को पता नहीं था कि इस तरह की कोई घटना होगी। यह बात भाजपा नेताओं को समझ लेनी होगी।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि यह तो बौखलाहट पांच सितंबर की किसान पंचायत को लेकर है। 5 सितंबर की पंचायत बहुत बड़ी पंचायत होने जा रही है। यह रिकॉर्ड तोड़ पंचायत होगी। बहुत दूर-दूर से आदमी आएंगे। उन्होंने किसानों को कहा कि पंचायत की आप लोगों की जिम्मेदारी है, इधर से हम खुद संभाल लेंगे। उन्होंने 5 सितंबर की पंचायत को किसानों के मान सम्मान की लड़ाई करार दिया।