हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हिमपात के बाद बर्फीली हवाएं चल रही है। बर्फीली हवाओं का प्रकोप उत्तर भारत में भी है। वेस्ट यूपी समेत कई राज्य इसकी चपेट में आ गए हैं। गलन पड़ती ठंड ने जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। हालांकि, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत आदि जिलों में धूप जरुरी निकली। लेकिन बर्फीली हवाओं से कुछ राहत नहीं दिला सकी। इसके अलावा रामपुर और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में कोहरे का कहर दिखाई दिया।
तापमान में दर्ज की गई गिरावट मुजफ्फरनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा है। आने वाले दिनों में कोहरा छाया रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (INDIA METEOROLOGICAL DEPARTMENT) के अनुसार, 21 जनवरी को तेज गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 24 जनवरी तक कोहरा छाए रहने का भी पूर्वानुमान है।