मुजफ्फरनगर

खालिस्तान आतंकी संगठन का सहयोगी कर्मवीर उर्फ कर्मा यूपी के इस जिले से गिरफ्तार

15 अक्टूबर को गिरोह के तीन अन्य सदस्य मुठभेड़ में हुए थे गिरफ्तार, कर्मा सहित दो हो गए थे फरार। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रच रहे थे बदमाश।

मुजफ्फरनगरOct 18, 2018 / 09:00 pm

Rahul Chauhan

खालिस्तान आतंकी संगठन का सहयोगी कर्मवीर उर्फ कर्मा यूपी के इस जिले से गिरफ्तार

शामली: जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने खालिस्तान आतंकी संगठन के सहयोगी कर्मवीर उर्फ कर्मा को झिंझाना थाना क्षेत्र के मंसूरा रोड से गिरफ्तारी कर लिया। पुलिस ने कर्मवीर के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह भी बरामद किया है। फिलहाल विभिन्न एजेंसियां कर्मवीर से पूछताछ में जुटी हुई हैं। उसके तार खालिस्तान लिबरेशन आतंकी संगठन से जुड़े हैं।
यह भी पढ़ें

इस पूर्व मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश का खुलासा, मुठभेड़ में पकड़े गए 3 बदमाश


प्राप्त जानकारी के मुताबिक कर्मवीर उसी गिरोह का सदस्य है, जिसने शामली के चौसाना क्षेत्र में पुलिस पिकेट पर हमला कर सरकारी हथियार लूटे थे। आपको बता दे कि तीन दिन पूर्व ही पुलिस ने इसी गिरोह के तीन अन्य बदमाशों को भी मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। साथ ही इस गिरोह के दो अन्य बदमाश फरार हो गए थे। फरार बदमाशों के नाम कर्मवीर व जर्मन थे। जिनमें से कर्मवीर को आज पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे बदमाश जर्मन को भी बीकानेर में गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें

यूपी के इन जिलों को आतंकी बना रहे अपना ठिकाना, पहले भी पकड़े जा चुके हैं ये कुख्यात


शामली एसपी दिनेश कुमार के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश कर्मवीर दूसरे प्रदेश में भागने की फिराक में था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एसपी ने दूसरे बदमाश जर्मन की बीकानेर में हुई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। फिलहाल कर्मवीर से एटीएस सहित अन्य जांच एजेंसियां झिंझाना थाने में पूछताछ में जुटी हैं। आपको बता दे कि 15 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ में पुलिस को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। तभी से इस गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर हैं।
यह भी देखें-लश्कर-ए-तैयबा की धमकी को लेकर सघन चेकिंग अभियान

पकड़े गए फरार बदमाश
करमा पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम अजीजपुर थाना झिंझाना, शामली
जर्मन पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम अजीजपुर थाना झिंझाना, शामली

ये हैं 15 अक्टूबर को पकड़े गए बदमाश
करम सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी ग्राम रंगाना फार्म थाना झिंझाना, शामली
गुरूजेन्द्र उर्फ जिंटा पुत्र कुलवंत निवासी ग्राम धालावली, थाना गंगोह, सहारनपुर
अमरीत उर्फ अमृत पुत्र पाला सिंह निवासी सेक्टर-6 विकास नगर करनाल हरियाणा

Home / Muzaffarnagar / खालिस्तान आतंकी संगठन का सहयोगी कर्मवीर उर्फ कर्मा यूपी के इस जिले से गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.