scriptदुर्घटना मेें महिला समेत चार जने घायल | Four injured including woman in accident | Patrika News

दुर्घटना मेें महिला समेत चार जने घायल

locationटोंकPublished: Mar 17, 2017 07:25:00 pm

Submitted by:

pawan sharma

बंथली. क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटना में गुरुवार देर शाम एक महिला समेत चार जने घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को दूनी अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की हालत गम्भीर होने पर उन्हें टोंक रैफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि सरोली-जलसीना मार्ग पर हुई बाइकों की टक्कर में जरेली निवासी महावीर सिंह व जलसीना निवासी […]

tonk

बंथली क्षेत्र के दूनी अस्पताल में भर्ती घायल।

बंथली. क्षेत्र में दो अलग-अलग दुर्घटना में गुरुवार देर शाम एक महिला समेत चार जने घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को दूनी अस्पताल पहुंचाया। जहां दो की हालत गम्भीर होने पर उन्हें टोंक रैफर कर दिया। उल्लेखनीय है कि सरोली-जलसीना मार्ग पर हुई बाइकों की टक्कर में जरेली निवासी महावीर सिंह व जलसीना निवासी भागचन्द मीणा घायल हो गए। गम्भीर हालत होने पर दोनों को चिकित्सक ने टोंक रैफर कर दिया। इधर, बंथली-बनेडिय़ा चारणान मार्ग पर बाइक फिसलने से बनेडिय़ा चारणान निवासी कांता देवी पत्नी नन्दकिशोर शर्मा व पुत्र नरसिंह शर्मा घायल हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो