दरअसल मामला बुढ़ाना थाना क्षेत्र के उमरपुर चौकी क्षेत्र का है। जहां उमरपुर चौकी पर दरोगा ब्रह्मजीत चेकिंग कर रहे थे। तभी शाहपुर की तरफ से आ रही बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तो बाइक सवार वापिस शाहपुर की तरफ भागने लगा। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। जिसके बाद बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायरिंग की गई। बदमाश की गोली लगने से 1 पुलिसकर्मी मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर 1 बदमाश भागने में सफल रहा।
पुलिस ने बदमाश के पास से 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 1 खोखा व 1 बाइक बरामद की है। बदमाश गाजियाबाद थाना क्षेत्र के इंदिरापुरम साहनीगेट के सर्राफा से हुई लूट के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस बदमाश का अपराधिक इतिहास जानने में जुटी हुई है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटों खेतो में कांबिंग की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
बुढ़ाना सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि उमरपुर चौकी पर पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। मुज़फ्फरनगर की तरफ से आ रही बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों के पैर में गोली मारी। अंधेरे का फायदा उठाकर 1 बदमाश भागने में सफल रहा। बदमाश की गोली लगने से 1 पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने 1 तमंचा, 2 जिंदा कारतूस 1 खोखा व 1 बाइक बरामद की है। बदमाश पर लूट के मामले दर्ज है अभी पुलिस बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। गाजियाबाद में सर्राफ से हुई लूट के मामले में बदमाश चल रहा है वांछित।