scriptगाय काट रहे गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार | encounter between police and criminals | Patrika News

गाय काट रहे गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

locationमुजफ्फरनगरPublished: Jun 19, 2021 02:23:23 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

मामला चरथावल थाना क्षेत्र के जंगलों का है। आरोपी के कब्जे से गोमांस व जिंदा गाय बरामद।

screenshot_from_2021-06-19_14-19-15.jpg
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गोकशी पुलिस प्रशासन पर भारी पड़ते दिखाई दे रही है। प्रदेश में योगी सरकार के आते ही गोकशों पर शिकंजा कसा गया था। मगर पिछले कुछ दिनों से जनपद में एक बार फिर अपराधियों के साथ-साथ गोकश सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला थाना चरथावल क्षेत्र के गांव निर्धना में देखने को मिला। जहां गोकश गाय काटने के लिए जंगल की ओर ले जा रहा था। इसी बीच किसी व्यक्ति द्वारा मामले की जानकारी चरथावल पुलिस को दे दी। जिसके बाद जैसे ही थाना चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी एक गाय को काट चुका था, जबकि दूसरी को काटने की तैयारी में था।
यह भी पढ़ें

सपा शासनकाल में 70 फीसदी बना पुल आज भी अधूरा, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे लोग

इसी बीच पुलिस ने मौके से आरोपी को दबोच लिया। जिसके कब्जे से 35 किलो गोमांस के साथ-साथ एक जिंदा गाय बरामद की गई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने गाय काटने के उपकरण और एक तमंचा भी बरामद किया है जबकि इसी दौरान तीन अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जंगलों में कांबिंग की मगर बदमाश दूर निकल चुके थे।
यह भी पढ़ें

वार्ड में प्ले स्टेशन, यूपी में तैयार हो रहा खास तरह का पीडियाट्रिक आईसीयू, जानें क्या कुछ होगा अलग

वहीं गिरफ्तार गौ तस्कर की पहचान सलीम पुत्र इस्लाम निवासी निर्धना के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से गौ तस्करी के धंधे में संलिप्त था पुलिस ने आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर भेजा जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश में टीम गठित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो