मुजफ्फरनगर

खेत से घंटों बाद घर नहीं लौटा किसान तो मौके पर पहुंच परिवार, इस हालत में देख रह गया हैरान

मुख्य बातें

घर से खेत में काम करने गया था किसान
खेत में फसल के बीच इस हाल में पड़ा मिलने से मच गया हड़कंप

मुजफ्फरनगरAug 23, 2019 / 05:36 pm

Nitin Sharma

मुजफ्फरनगर। जिले के थाना ककरौली क्षेत्र के गांव गंगदासपुर में उस समय कोहराम मच गया। जब हैदरपुर झील के निकट अपने खेत पर काम करने गये। एक किसान की लाश खेत मे पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

आरएलडी की योगी सरकार को बड़ी चेतावनी, विरोध में करने जा रहे ये काम

दरअसल मामला थाना ककरौली कोतवाली क्षेत्र का है। जहां गांव गंगदासपुर निवासी रामसिंह पुत्र मूला धीमान के खेत हैदरपुर झील के पास स्थित है। गुरुवार को राम सिंह रोजाना की तरह आज भी अपने खेतों पर काम करने गया था। जब वह काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा, तो राम सिंह के परिजनों को चिंता हुई। जब परिजन खेत पर पहुंचे। तो उन्हें वहां राम सिंह की लाश पड़ी मिली। घटना की सूचना पाकर थाना ककरौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.