scriptआजादी के बाद यहां पहली बार निर्दलीय महिला प्रत्याशी ने रचा इतिहास | first woman chairman take oath after independent | Patrika News
मुजफ्फरनगर

आजादी के बाद यहां पहली बार निर्दलीय महिला प्रत्याशी ने रचा इतिहास

इस शहर में आजादी के बाद पहली बार किसी महिला ने चेयरमैन पद की शपथ ली है।

मुजफ्फरनगरDec 13, 2017 / 02:11 pm

Kaushlendra Pathak

first woman chairman take oath after independent
शामली। यूपी नगर निकाय चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वहीं, शामली में आजादी के बाद पहली बार कोई महिला चेयरमैन निर्वाचित हुई है। मंगलवार को हनुमान धाम के अग्रसेन बारातघर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अंजना बंसल ने शामली नगर पालिका परिषद की पहली महिला चेयरमैन पद की शपथ ग्रहण की। एसडीएम सुरजीत सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में कवि हरिओम पंवार ने अपनी औजपूर्ण कविताओं से लोगों में जोश भरे। समारोह में कैराना सांसद हुकुम सिंह, मृंगाका सिंह, रालोद और कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष की शपथ ग्रहण करने के बाद अंजना बंसल ने निर्वाचित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अंजान बंसल ने शहर का विकास करा लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
राजनीतिक भावनाओं से उठकर करें काम

इस मौके पर सांसद हुकुम सिंह ने कहा शहर के विकास एवं समाज सेवा के लिए राजनीतिक भावनाओं से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। उन्हें पूरा विश्वास है कि शहर के लोगों ने अंजना बंसल को जिस उम्मीद के साथ शहर का प्रथम नागरिक होने का गौरव प्रदान किया है, वह उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। उन्होंने सभी से क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

समस्याओं से जूझ रहा शहर

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक ने कहा कि शहर अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने सभी से क्षेत्र के विकास के लिए अपना सहयोग दिए जाने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा एवं रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल व उनके परिवार की महिलाओं ने सभी नगर वासियों का अभार व्यक्त किया। अंजना बंसल ने कहा कि वह शहर में प्रमुखता से विकास कार्य कराएंगी। सभी वार्ड सभासदों तथा शहर के सम्मानित नागरिकों को साथ लेकर बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अशोक बंसल, रमेश धीमान, सुभाष धीमान, नफीस राणा, तोहीद रहमानी, प्रधानाचार्या रुचिता ढाका, मधु शर्मा, समाजसेवी विजय कौशिक, रघुवीर सिंह आर्य, वेदप्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।

Home / Muzaffarnagar / आजादी के बाद यहां पहली बार निर्दलीय महिला प्रत्याशी ने रचा इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो