हिमाचल में आयोजित होगा इन्वेस्टर मीट उन्होंने कहा कि वे अपने हिमाचल में एक बहुत बड़ा इंवेस्टर मीट आयेजित करने वाले हैं। मुजफ्फरनगर की इंड्रस्टियल क्षेत्र में अलग पहचान है। यहां की बहुत सारी इंडस्ट्री एशिया में नम्बर -1 पर हैं। उन्हें यकीन है कि वहां पर उद्योग स्थापित करने के लिए वे आगे बढ़ेंगे। महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमने गठबंधन और महा गठबंधन कई बार बनते और बिगड़ते देखा है। उन्हें नहीं लगता कि कोई नुकसान होगा। हमारे प्रधानमंत्री देश के नेता तो हैं ही, साथ ही दुनिया उनको विश्वनेता के रूप में भी देखती है। उत्तरप्रदेश में इस बार पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे। अगले 2019 के चुनाव में भी भाजपा हिमाचल प्रदेश में चारों सीटें जीतेगी।