scriptBreaking-आॅनर किलिंगः प्रेम विवाह से नाराज होकर महिला लेखपाल के पति की कर दी हत्या | honour killing in muzaffarnagar police found lekhpal husband dead body | Patrika News

Breaking-आॅनर किलिंगः प्रेम विवाह से नाराज होकर महिला लेखपाल के पति की कर दी हत्या

locationमुजफ्फरनगरPublished: Sep 20, 2018 12:28:48 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

पत्नी आैर बच्चों से ससुराल पहुंचा था पति

muzaffarnagar news

आॅनर किलिंगः प्रेम विवाह से नाराज होकर महिला लेखपाल के पति की कर दी हत्या

मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला लेखपाल से मिलकर लौट रहा पति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।अगले दिन तक भी पति के बागपत स्थित गांव न पहुंचने पर उसकी हत्या की आशंका महिला ने अपने परिवार पर जतार्इ।वहीं देर शाम पुलिस ने लेखपाल के लापता पति का शव गांव के जंगलों से बरामद किया है।जिसके बाद पुलिस उसकी हत्या करने वालों का पता लगाने में जुट गर्इ है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-मुजफ्फरनगर में अपहरण के बाद ऑनर किलिंग से मचा हड़कंप

तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबा का है।जहां बागपत के गांव मोजिजाबाद नांगल निवासी मनोज शर्मा उर्फ मोनू ने पड़ोसी गांव कुटबा निवासी एक युवती से तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।बताया जा रहा है कि शुरुआत में युवती के परिजन इस प्रेम विवाह के खिलाफ थे।मगर बाद में उन्होंने भी इसे अपनी सहमति प्रदान कर दी थी।इसके बाद से दोनों परिवारों का आना जाना शुरू हो गया था। वहीं महिला वर्तमान में जनपद शामली में लेखपाल के पद पर कार्यरत बताई जा रही है।और उसका पति मनोज ल्ली में कैग (CAG) कर्मचारी है।

यह भी पढ़ें

सिगरेट आैर शराब की लत से भी खराब है यह खेल, अब तक करवा चुका है 200 से भी ज्यादा लोगों के तलाक

ससुराल में पत्नी से मिलकर अपने गांव जाने के लिए निकला था शख्स

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मनोज शर्मा अपनी ससुराल कुटबा में अपनी लेखपाल पत्नी से मिलने के लिए आया था।वह यहां पत्नी बच्चों से मिलकर वापस अपने गांव के लिए लौट गया।लेकिन देर शाम तक भी मनोज अपने घर नहीं लौटा।साथ ही पत्नी ने जब उसके नंबर पर संपर्क किया।तो फोन भी बंद मिला।मनोज के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर महिला लेखपाल ने अपने भाई आैर रिश्तेदारी के कुछ युवकों पर मनोज को अपने साथ ले जाने आैर उसका अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं महिला ने जब अपने परिजनों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मनोज को छोड़ आए हैं।

यह भी पढ़ें

गली में गाना गाने पर लोगों ने नाबालिग को दी इतनी खौफनाक सजा, अब खुद भागने को हुए मजबूर

अनहोनी की आशंका में ससुरालियों के साथ दी पुलिस को शिकायत, सुबह मिला शव

अनहोनी की आशंका के चलते महिला ने मंगलवार रात को ही इस मामले में अपने ससुरालियों को अवगत करा दिया गया था।जिसके चलते बुधवार को मनोज शर्मा के पिता जगपाल शर्मा अपने परिजनों के साथ थाना शाहपुर पहुंचे और उन्होंने मनोज के ससुरालियों पर उसके अपहरण तथा हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।वहीं महिला ने भी अपने पति के साथ अनहोनी होने की आशंका के चलते अपने परिजनों के विरुद्ध पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर दी है।जिस पर पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मनोज के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।जिसके बाद पुलिस ने लापता हुए मनोज का शव गुरुवार सुबह गांव कुटबा के जंगल से बरामद कर लिया है।वहीं महिला लेखपाल के भार्इ भी गायब है।इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया की महिला ने अपने दो सगे भाइयो, दो ममेरे फुफेरे भाइयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो