scriptगृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले वेस्ट यूपी में पकड़ी अवैध हथियारों की मंडी, चुनावी माहौल बिगाड़ने की थी साजिश | Illegal arms factory caught in West UP before Amit Shah visit | Patrika News

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले वेस्ट यूपी में पकड़ी अवैध हथियारों की मंडी, चुनावी माहौल बिगाड़ने की थी साजिश

locationमुजफ्फरनगरPublished: Jan 22, 2022 03:36:47 pm

Submitted by:

lokesh verma

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा अवैध शराब और अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री ऑफर शिकंजा कसने के आदेश के बाद पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक ही दिन में तीन अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी हैं।

muzaffarnagar.jpg
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले वेस्ट यूपी में अवैध हथियारों की मंडी का खुलासा हुआ है। अवैध हथियारों की यह मंडी मुफ्फरनगर में मिली है। बताया जा रहा है कि यहां अवैध तमंचे बनाकर उत्तराखंड, हरियाणा समेत कई राज्यो में सप्लाई किए जाते हैं। हालांकि पिछले कई सालों में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कई दर्जन अवैध अस्त्र बनाने की फैक्ट्रियों पर शिकंजा कसा है, मगर उसके बावजूद भी भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा अवैध शराब और अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री ऑफर शिकंजा कसने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
पुलिस ने मुजफ्फरनगर में एक ही दिन में कई अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी हैं। एक फैक्ट्री थाना जानसठ कोतवाली पुलिस ने पकड़ी तो दूसरी थाना भोपा पुलिस ने पकड़ी है। जबकि तीसरी एक बड़ी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री थाना कोतवाली पुलिस ने पकड़ी है। नगर कोतवाली पुलिस ने 3 अवैध तस्करों को भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व उपकरण सहित किया गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नगर कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़कली कट के सामने आम के बाग में अवैध शस्त्र बनाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान राजेश उर्फ रजनीश, सरफराज पुत्र असलम और शाहिद उर्फ ढौला निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022 : शाह मंत्र से चुनाव का पहला द्वार भेदेगी भाजपा, गृहमंत्री आज मेरठ में

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 51 तमंचे अधबने 315 बोर, 48 तमंचे अधबने 12 बोर, 18 पौनिया 12 बोर, अधबनी 2 बन्दूक 315 बोर, 3 बन्दूक 12 बोर, 3 पौनिया 12 बोर, 4 तमंचे 315 बोर, 2 तमंचे 12 बोर, 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 4 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 5 खोखा कारतूस 315 बोर, 4 खोखा कारतूस 12 बोर, असलाह बनाने के पुर्जे समेत भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहती बिकरू कांड मामले में जेल में बंद खुशी दूबे की मां

बताया जा रहा कि ये लोग ऑन डिमांड अवैध हथियारों की तस्करी करते थे। इन हथियारों का इस्तेमाल यूपी चुनाव में भी किया जाना था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियारों के जखीरे को बरामद कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो