scriptVideo: इस भाजपा विधायक ने जवाहर लाल नेहरू के परिवार को बताया अय्याश | Khatauli BJP MLA Vikram Saini Controversial Comment On Nehru | Patrika News

Video: इस भाजपा विधायक ने जवाहर लाल नेहरू के परिवार को बताया अय्याश

locationमुजफ्फरनगरPublished: Sep 18, 2019 10:53:40 am

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

पूर्व प्रधानमंत्री Jawahar Lal Nehru पर की अभद्र टिप्‍पणी
खतौली के BJP विधायक ने दिया एक और विवादित बयान
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार द्वारा दिए गए बयान पर दी प्रतिक्रिया

vlcsnap-2019-09-18-09h32m44s648.png
मुजफ्फरनगर। विवादित बयानों के लिए सुर्खियाें में रहने वाले खतौली के भाजपा (BJP) विधायक ने अब एक और विवादास्‍पद बयान देकर राजनीति गरमा दी है। इस बारे उन्‍होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) को लेकर अभद्र टिप्‍पणी कर दी। यह बयान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया।
यह भी पढ़ें

Muzaffarnagar: बैंक खुला छोड़कर घर चले गए कर्मचारी, रात में आई पुलिस तो अंदर दिखा चौंकाने वाला नजारा- देखें वीडियो

जनपद में चल रहा सेवा सप्‍ताह कार्यक्रम

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्‍मदिन के उपलक्ष्‍य में पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुजफ्फरनगर में भी सेवा सप्‍ताह कार्यक्रम चल रहा है। उसके अंतर्गत खतौली तहसील में पौधरापेण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके बाद भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार द्वारा उत्‍तर भारत के लोगों पर की गई टिप्‍पणी के सवाल को टाल दिया। उन्‍होंने कहा, संतोष गंगवार के बयान पर मैं कुह नहीं कह सकता। मैंने उन्‍हें सुना नहीं है।
खबर पर कमेंट करने के लिए यहां क्लिक करें: https://www.facebook.com/PatrikaNoida/posts/3096419233733353?__tn__=-R

फेसबुक पर डाली पोस्‍ट

इसके बाद मीडिया ने उनसे उनकी फेसबुक पोस्‍ट को लेकर सवाल किया। इसमें उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को लेकर पोस्‍ट डाली थी। इसको लेकर भाजपा विधायक ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की निगाह देश के ऊपर है। वह बस वहीं पर देखते हैं। नेहरू अय्याश था। अंग्रेजाें के चक्‍कर में आकर देश का बंटवारा करा दिया। पूरा खानदान अय्याश था। राजीव ने इटली में शादी की। इनका काम ही ऐसा रहा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो