script

चारा काटने गये युवक की अचानक परिवार को सुनाई दी चीख, जाकर देखा तो उड़ गये होश

locationमुजफ्फरनगरPublished: Aug 25, 2019 06:56:37 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

मुख्य बातें

चारा काटते समय अचानक आई चिल्लाने की आवाज और नहीं दिखा युवक
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
कुछ घंटे बाद ही घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर इस हालत में मिला युवक

muzaffar.jpg

मुजफ्फरनगर। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब अपने परिजनों के साथ खेत में चारा लेने गया। एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता होने से पहले गन्ने के खेत से युवक के चिल्लाने की आवाज आई। युवक के साथ गए परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो युवक गायब था। घंटों बाद शख्स घायल अवस्था में घटना से दो किलोमीटर दूर पड़ा मिला। उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल मामला थाना चरथावल क्षेत्र के गांव न्यामु का है। जहां दोपहर के बाद एक युवक विशाल पुत्र रामकिशन अपनी मां चाची वे दो बहनों के साथ गांव मथुरा की ओर खेत में चारा लेने गया था। खेत में चारा काटते समय विशाल के चिल्लाने की आवाज आई। इस पर परिजनों ने गन्ने के खेत में अंदर जाकर देखा तो विशाल नहीं दिखा। मौके पर उसकी दरांती और उसके द्वारा काटा गया चारा मौके पर मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पीडि़त परिजनों ने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी, तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक_ा हो गई। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई । युवक के अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर इस हाल में मिला युवक

सूचना मिलते ही डायल 100 और थाना चरथावल के एसएचओ सूबे सिंह यादव पुलिस बल साथ लेकर मौके पर पहुंच गये। जिसके बाद मुजफ्फरनगर की क्राइम ब्रांच फोर डॉग स्क्वाड टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा घंटों जंगलों में कांबिंग की गई। इस दौरान करीब एक घंटे बाद युवक घायल अवस्था में घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर घायल अवस्था में मथुरा रोड पर पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वही युवक को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल चरथावल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। एसपी सिटी सतपाल अंतिल भी मौके पर पहुंच गए और युवक से मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।

ट्रेंडिंग वीडियो