मुजफ्फरनगर

खेल दिवस विशेष: यूपी के इस ग्राउंड पर मेजर ध्यानचंद ने दिखाया था जादू, आज हॉकी का नाम लेने वाला नहीं

—मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को मनाया जाता है खेल दिवस—इंटरनेशनल प्लेयर रहे है मेजर ध्यानचंद
 

मुजफ्फरनगरAug 29, 2019 / 07:43 pm

virendra sharma

मुजफ्फरनगर. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस है। इसे खेल दिवस के रूप में भी देशभर में मनाया जाता है। यूपी के मुजफ्फरनगर से भी उनका नाम जुड़ा है। कभी मेजर ध्यानचंद मंसूरपुर के डीएवी कॉलेज में हॉकी खेलने आए थे। उस समय कॉलेज में हॉकी की नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी।
मुजफ्फरनगर में जिला, स्टेट और नेशनल लेवल पर हॉकी टूर्नामेंट आयोजित हुआ करते थे। जिसकी वजह से युवाओं में हॉकी के प्रति क्रेज था। जानकार बताते है कि 1956 में मंसूरपुर में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। उस समय जिले के युवाओं में हॉकी का क्रेज था। इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने मेजर ध्यानचंद पहुंचे थे। दरअसल, डीएवी कॉलेज में जगमोहन मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ करता था। इसमें हिस्सा लेने के लिए देश के कोने—कोने से हॉकी टीमें आती थी।
इस कॉलेज के स्पोर्ट्र्स अधिकारी विष्णु राजकुमार भी हॉकी के नेशनल प्लेयर रहे। दौर बदला तो हॉकी के टूर्नामेंट का आयोजन भी बंद हो गए। अच्छे कोच न होने की वजह से युवाओं में हॉकी की तरफ रुझान नहीं रहा। कॉलेज के समाजशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. कलम सिंह ने बताया कि एक समय था, जब पूरे देश में हॉकी से कॉलेज की पहचान हुआ करती थी।
 

Home / Muzaffarnagar / खेल दिवस विशेष: यूपी के इस ग्राउंड पर मेजर ध्यानचंद ने दिखाया था जादू, आज हॉकी का नाम लेने वाला नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.