scriptकेंद्रीय मंत्री ने पेश की मिसाल, 20 मिनट से हाइवे पर तड़प पर घायल को खुद उठाकर अस्पताल भिजवाया | Minister Dr. Sanjeev Balyan took the injured person to the hospital | Patrika News

केंद्रीय मंत्री ने पेश की मिसाल, 20 मिनट से हाइवे पर तड़प पर घायल को खुद उठाकर अस्पताल भिजवाया

locationमुजफ्फरनगरPublished: Jun 06, 2021 11:40:59 am

Submitted by:

lokesh verma

केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने पेश की मानवता की मिसाल, हाइवे हादसे के बाद तड़प रहे घायल को पहुंचाया अस्पताल, लेकिन नहीं बच सकी जान।

minister-dr-sanjeev-balyan-took-the-injured-person-to-the-hospital.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश की मुज़फ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद व केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान (Dr Sanjeev Balyan) ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसे देख और सुनकर हर नागरिक उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। उन्होंने करीब 20 मिनट से हाइवे पर तड़प रहे व्यक्ति को खुद उठाकर अस्पताल भिजवाया।
यह भी पढ़ें- UP में कोरोना पर लग रही लगाम; ब्लैक फंगस के इलाज में अब होगा दो नई दवाओं का प्रयोग

दरअसल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शुक्रवार की शाम दिल्ली से मुज़फ्फरनगर आ रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी मेरठ के मोदीपुरम के निकट पहुंची तो हाइवे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था मे पड़ा मिला। जैसे ही बालियान की नजर सड़क के किनारे पड़े व्यक्ति पर पड़ी तो उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी वहीं रुकवा ली और अपने स्टाफ के मदद से खुद घायल को उठाकर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल भिजवाया। हालांकि व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन संजीव बालियान के इस कार्य की हर कोई तारीफ करता नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने इंसानियत का ऐसा परिचय दिया है, जिससे हर वीआईपी को सीख लेने की जरूरत है।
बता दें कि मृतक की पहचान मेरठ के मोदीपुरम निवासी 45 वर्षीय सुभाष पुत्र श्याम सिंह के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, सुभाष हाइवे पार कर रहा था। हाइवे पार करने के दौरान एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वह करीब 20 मिनट तक घायल अवस्था में सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसकी सहायता नहीं की। इसी बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान काफिला वहां से गुजर रहा था। डॉ. संजीव बालियान तुरंत गाड़ी रुकवाकर घायल को उठाते हुए एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो