scriptयोगी के मंत्री ने दिया राकेश टिकैत पर विवादित बयान, कहा- राजधानी सील करने से पहले कुचल देंगे फन | Minister Rajeshwar Singh controversial statement on Rakesh Tikait | Patrika News

योगी के मंत्री ने दिया राकेश टिकैत पर विवादित बयान, कहा- राजधानी सील करने से पहले कुचल देंगे फन

locationमुजफ्फरनगरPublished: Jul 28, 2021 01:10:08 pm

Submitted by:

lokesh verma

देश में अनुशासित पार्टी होने का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने दिया विवादित बयान।

minister-rajeshwar-singh.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुजफ्फरनगर. देश में अनुशासित पार्टी होने का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने विवादित बयान दिया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के राजधानी लखनऊ का घेराव करने की बात कहने पर राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी किसान हैं और गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। वे सब जानते हैं कि राकेश टिकैत क्या हैं। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत की औकात नहीं है कि वे सड़क को सील करना तो दूर, सड़क पर बैठ भी जाएं। उन्होंने कहा कि वह हिम्मत नहीं कर पाएंगे और उससे पहले ही उनका फन कुचल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर: टोल पर धरना दे रही भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दरअसल, मुजफ्फरनगर में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के चेयरमैन व सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के बयान पर विवादित बयान दिया है। राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह मीडिया से बातचीत में कहा कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का नेतृत्व कर रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने लखनऊ का घेराव करने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश है। यहां योगी का राज चलता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान भी हैं और गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। वे सब जानते हैं कि राकेश टिकैत क्या हैं?
उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत की औकात नहीं है कि वे सड़क को सील करना तो दूर की बात, सड़क पर बैठ भी जाएं। उन्होंने कहा कि वह हिम्मत नहीं कर पाएंगे और उससे पहले ही उनका फन कुचल दिया जाएगा। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह मुजफ्फरनगर से रवाना हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो