scriptMuzaffarnagar: दो राज्यों की पुलिस को चकमा देकर युवक ने दिल्ली जाकर किया निकाह और ले आया अपनी दुल्हन | muzaffarnagar khatauli groom went to delhi and did marriage | Patrika News

Muzaffarnagar: दो राज्यों की पुलिस को चकमा देकर युवक ने दिल्ली जाकर किया निकाह और ले आया अपनी दुल्हन

locationमुजफ्फरनगरPublished: Apr 29, 2020 04:48:14 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

मुजफ्फरनगर के खतौली थाना क्षेत्र का मामला
निकाह करने पिता के साथ दिल्ली गया था बेटा
खतौली पुलिस ने दूल्हे व दुल्हन को किया क्वारेंटाइन

muslim-couple.jpg
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते प्रदेश भर में पहले से ही तय की गई हजारों शादियां रद्द हो चुकी हैं। कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तक अपनी शादियों की तारीख बदल रहे हैं। लॉकडाउन के चलते दिल्ली यूपी की सीमाएं भी सील हैं। ऐसे में एक युवक बिना अनुमति के दो यूपी और दिल्ली की पुलिस को चकमा देकर दिल्ली चला गया। वहां से वह अपनी निकाह कर अपनी दुल्हन को वापस ले भी आया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें

एसीपी की मदद से इस तरह नोएडा से बंगलुरु पहुंची बुजुर्ग महिला की दवा

कई लोगों ने रद्द कर दी है शादी

देश में लोग लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी देखने को मिल रहे हैं जो पहले से तय की गई शादी की गई तारीख को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। यानी कहा जा सकता है कि वे लोग शादी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में देखने को मिला। यहां रोडवेज बस स्टैंड के निकट रहने वाले हाजी इसरार के बेटे अहमद की शादी दिल्ली निवासी एक युवती से तय हुई थी। इस बीच कोविड—19 महामारी के चलते पूरे देश में लॉकडाउन हो गया। इस वजह से कई लोगों अपनी शादी टाल दी है।
यह भी पढ़ें

अजब—गजब: सहारनपुर से दिखने लगीं 200 किमी दूर गंगोत्री की बर्फीली चोटियां

एंबुलेंस चालक पर केस दर्ज

ऐसे में अहमद ने पिता हाजी इसरार के साथ मिलकर दिल्ली जाने की ठानी। इसके लिए उसने एंबुलेंस का सहारा लिया। हाजी इसरार और अहमद एंबुलेंस से दिल्ली चले गए। हाईवे पर कई जगह पुलिस चेकिंग हो रही थी लेकिन एंबुलेंस देखकर किसी ने उनको नहीं रोका। एंबुलेंस में मरीज होने की बात सोचकर पुलिस ने चेकिंग नहीं की। दोनों दिल्ली पहंचे, जहां इहमद का निकाह हुआ। इसके बाद दुल्हन समेत दोनों एंबुलेंस से ही वापस आ गए। खास बात यह है कि उनका मोहल्ला पहले से ही क्वॉरेंटाइन किया गया है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर संतोष त्यागी का कहना है कि एंबुलेंस होने की वजह से चेकिंग नहीं की गई होगी। एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दुल्हन और दूल्हे को पूरे परिवार समेत क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो