scriptBIG BREAKING: योगी सरकार ने इस पत्रकार को बनाया मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर | muzaffarnagar mla kapil dev singh in yogi cabinet | Patrika News

BIG BREAKING: योगी सरकार ने इस पत्रकार को बनाया मंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

locationमुजफ्फरनगरPublished: Aug 21, 2019 01:00:15 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

खबर की मुख्य बातें
-लखनऊ के राजभवन में yogi cabinet का विस्तार किया गया
-इस दौरान छह मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है
-17 विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है

yogi_cabinet.jpg
मुजफ्फरनगर। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार (UP CM Yogi Adityanath) के मंत्रिमंडल का पहला विस्‍तार (yogi cabinet) बुधवार को किया गया। लखनऊ के राजभवन में विस्तार किया गया। इस दौरान छह मंत्रियों का प्रमोशन किया गया है। वहीं 17 विधायकों को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। इस बार योगी सरकार ने एक पत्रकार को भी मंत्री बनाया है। जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी इस विधायक को बनाया गया कैबिनेट मंत्री, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

दरअसल, सूबे की योगी सरकार में मुजफ्फरनगर शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। गांधीनगर इलाके में रहने वाले कपिल देव अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। पत्रकारिता में उन्होंने काफी समय बिताया। वह युवा अवस्था से ही संघ से जुड़े हैं। 2006 से 2011 तक वह नगर पालिका अध्यक्ष रहे।
वहीं वर्ष 2016 में पूर्व की अखिलेश सरकार के मंत्री चितरंजन स्वरूप के निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर कपिल देव ने शहर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2017 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में भी विजय हासिल की। जनपद में विधायक कपिल देव को ‘डॉयल हंड्रेड’ भी कहा जाता है। कारण, कई ऐसे मामले आए, जब वह पुलिस से पहले ही मौके पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार में ये विधायक बने कैबिनेट मंत्री- देखें पूरी लिस्‍ट

ये है मंत्रीमंडल की पूरी सूची

महेंद्र सिंह, अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह, सुरेश राणा, राम नरेश अग्निहोत्री, कमलारानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, वहीं नील कंठ तिवारी, राम चौहान, रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली। अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, चौधरी उदय भान सिंह, नीलिमा कटियार, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल व अजीत सिंह पाल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो