मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप मामला रविवार देर रात का है। जिला अस्पताल के नेत्र वार्ड के महिला वार्ड में दो युवकों पर महिलाओं की वीडियेा बनाने का आरोप लगा है। मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर जब वार्ड में मौजूद मरीजों के तीमारदारों ने उन्हें टोका तो वे खुद काे पत्रकार बताने जगे। जब आरोपियों ने भागने की कोशिश की तो उन्हें दबोच लिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
खुद की पैथोलॉजी लैब बता रहा युवक नगर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई है। दोनों ने अपने नाम शिवम त्यागी और वीरु त्यागी बताए हैं। ये गांव रोहाना के रहने वाले हैं। पूछताछ में दाेनों ने बताया है कि शिवम त्यागी की अपनी पैथोलॉजी लैब है। वह अस्पताल में जानकारी करने गया था कि कैंप कब लगेगा। मगर वे नेत्र वार्ड में जाकर एक-दूसरे के फोटो खींचने लगे थे। इससे मरीजों और तीमारदारों को लगा कि दोनों युवक उनकी वीडियो बना रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। छानबीन के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा हे कि दोनों आरोपियों में से एक युवक शराब के नशे में था।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर