scriptIMA हॉल पर दिनभर लहराता रहा उल्टा तिरंगा, वीडियाे वायरल | National flag hoisted upside down on IMA Hall | Patrika News

IMA हॉल पर दिनभर लहराता रहा उल्टा तिरंगा, वीडियाे वायरल

locationमुजफ्फरनगरPublished: Aug 16, 2020 06:06:14 am

Submitted by:

shivmani tyagi

मुजफ्फरनगर के डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है। IMA हॉल पर दिनभर उल्टा तिरंगा तिरंगा लहराता रहा। साेशल मीडिया पर वीडियाे वायरल हाेने के बाद कर्मचारी ने डॉक्टर्स की इस गलती काे सुधारा।

ima.jpg

national flag

//www.dailymotion.com/embed/video/x7vlwlg?autoplay=1?feature=oembed
मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ( IMA) के सदस्यों ( डॉक्टर्स ) ने राष्ट्रीय ध्वज ( national flag ) को ही उल्टा फहराया दिया। ध्वज के अपमान का ये वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद मामला मीडिया में पहुंचा तो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के ऑफिस में तैनात कर्मचारी ने आनन-फानन में राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर सीधा करते हुए डॉक्टर्स की इस गलती काे सुधारा।
यह भी पढ़ें

सहारनपुर में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री, बड़ी संख्या में क्यूआर कोड भी बरामद

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। यह अलग बात है कि, इस बार कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते विभिन्न स्कूलों व अन्य संस्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए मगर सरकारी कार्यालयों सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ फहराया गया। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित मोहल्ला श्याम विहार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मीटिंग हॉल पर भी तिरंगा फहराया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी पिछले करीब दस वर्षों से यहां राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं।
यह भी पढ़ें

महेंद्र सिंह धाेनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास

इस बार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों यानी डॉक्टर्स से भारी चूक हाे गई। इन्हाेंने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा ही लगा दिया। केसरिया रंग को नीचे किया गया और हरे रंग को ऊपर कर दिया गया। दिनभर यह तिरंगा उल्टा ही लहराता रहा। शाम के समय किसी व्यक्ति की राष्ट्रीय ध्वज पर नजर पड़ी तो उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद आईएमए के एक कर्मचारी ने तिरंगे को सीधा किया।
यह भी पढ़ें

Independence Day: तिरंगे गुब्बारे लेकर राजू तलाशता रहा देशप्रेमी ग्राहक, कोरोना के चलते हाल बेहाल

प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट अनुराग सिंह ने बताया कि उन्होंने ही राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की जानकारी मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दी थी। उल्टा ध्वज लहराना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और इस मामले में आरोपियों खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो