script

सऊदी अरब से DELHI लौटते ही मुजफ्फरनगर के इस शख्स को किया गया गिरफ्तार, terror funding का आरोप

locationमुजफ्फरनगरPublished: Nov 12, 2019 12:15:45 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. पिछले 2 साल से रह रहा था साऊदी अरब. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा को फंड जुटाने का आरोप . NIA की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
 

nia.jpg
मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब से भारत पहुंचे MUZAFFARNAGAR के छपार थाना एरिया के खामपुर गांव निवासी जावेद को nia की टीम ने रविवार रात गिरफ्तार किया है। NIA की टीम ने जावेद को TERROR FUNDING के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जावेद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा को फंड जुटाता था।
यह भी पढ़ें

Kartik Purnuima: छोटी काशी में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

एनआईए की टीम जावेद को पिछले दो साल से तलाश रही थी। इससे पहले NIA की टीम 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। छपार थाना क्षेत्र के खामपुर गांव का रहने वाला जावेद अली पुत्र इमरान कई साल से सऊदी अरब(SAUDI ARAB) में रह रहा था। वह सऊदी अरब में कारपेंटर का काम किया करता था।
सऊदी अरब (SAUDI ARAB) से लौटते ही दिल्ली(NEW DELHI) के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट(INDRA GANDHI AIRPORT) से एनआईए की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लश्कर के एक सरगना शेख अब्दुल नईम उर्फ सोहेल खान को NIA ने 2 साल पहले गिरफ्तार किया था। सोहेल ने पूछताछ के बाद खुलासा किया था कि जावेद सऊदी अरब (SAUDI ARAB) से हवाला के जरिए टेरर फंडिंग कर रहा है।
इस पहले NIA ने TERROR FUNDING के आरोप में शेख अब्दुल नईम, तौसीफ अहमद मलिक, दिनेश गर्ग, आदिश कुमार जैन बेदार बख्त को गिरफ्तार किया था। वहीं, एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि NIA की टीम ने जावेद अली को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मिली है। पुलिस की तरफ से पूरे मामले में नजर रखी जा रही है। वहीं जावेद के पिता इमरान ने बेटे को निर्दोष बताया है।

ट्रेंडिंग वीडियो