मुजफ्फरनगर

डेरा सच्चा सौदा के बलात्कारी प्रमुख के दंगाइयों का पता बताएं, इनाम पाएं

हरियाणा पुलिस ने रखा इनाम

मुजफ्फरनगरDec 28, 2017 / 06:56 pm

Iftekhar

शामली. देश में चर्चा में रहे बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम की पेशी के दौरान हिंसा फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने धरपकड़ तेज कर दी है। पंचकूला में हुई हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए यूपी के शामली में 5 आरोपियों को नामजद करते हुए पोस्टर लगा कर इनका पता बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी पर एक लाख और 4 अन्य आरोपियों पर 50-50 हज़ार के नगद इनाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि बलात्कारी गुरमीत राम रहीम को सचा सुनाए जाने के बाद पंचकूला में हुए दंगे में लगभग 38 लोग मारे गए थे। वहीं, हज़ारों की संख्या में घायल हुए थे।

हरियाणा के पंचकूला में 25 अगस्त को बलात्कारी बाबा राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद हुए हिंसात्मक दंगे के आरोपियों की गिरफतारी पर पुलिस ने इनाम की घोषणा की है। पंचकूला में हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी में असफल पुलिस ने अब अन्य राज्यों की जनता से भी आरोपियों को पकड़ने के लिए अपील की है। इसी कड़ी में हरियाण पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए यूपी के कई जिलों में पोस्टर चस्पा किए हैं।

इस बलात्कारी बाबा के यूपी के जिन जनपदों में डेरे हैं। खासकर वही पर चेरों के बाहर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसके चलते सदर कोयवली क्षेत्र के गांव गुजरान बलवा में बने सतनम चर्चा घर पर भी पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों में फरार 5 आरोपियों को नामजद किया गया है। जिन पर पेशी के दौरान हिंसात्मक दंगा फैलाने का आरोप है। पुलिस ने पांचों आरोपियों पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रखा है।

हरियाणा पुलिस ने आरोपियों की गिरफतारी पर इनाम रखते हुए पोस्टर में फोन नम्बर और व्हाट्सएप्प नम्बर भी जारी किए हैं। वहीं, पांचों आरोपियों में से निवासी सिरसा आदित्य इंसा उर्फ आदित्य अरोड़ा पर एक लाख का इनाम रखा गया है। वहीं, नवीन उर्फ गोबी निवासी गंगा नगर राजस्था, अमरीर निवासी संगरूर पंजाब, फूल कुमार निवासी पंजाब और राकेश उर्फ गुरलीन निवासी सिरसा 50-50 हज़ार रुपए का इनाम रखा गया है।

 

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.