scriptमुजफ्फरनगर: प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले भाजपा सरकार पर बरसे अजय कुमार लल्लू | Priyanka Gandhi's Kisan Panchayat in Muzaffarnagar | Patrika News

मुजफ्फरनगर: प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले भाजपा सरकार पर बरसे अजय कुमार लल्लू

locationमुजफ्फरनगरPublished: Feb 20, 2021 12:18:38 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

मुजफ्फरनगर के बघरा में है किसान पंचायत
कृषि कानूनों का हाेगा पंचायत में विराेध

muzaffarnagar.jpg

मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर. देश में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली बॉर्डर पर तीन बिलों के खिलाफ पिछले 85 दिन से किसान जमे हुए हैं। विपक्ष भी इन कानूनों के सहारे सरकार पर निशाना साधते हुए किसानाें के बीच अपनी पैठ बनाने में जुटा है।
यह भी पढ़ें

शुक्रवार की रात सड़क पर दिखा खौफनाक मंजर, दो की मौत, 6 घायल

वेस्ट में कांग्रेस ताबड़ाेतड़ पंचायतें कर रही है। इसी क्रम में शनिवार काे मुजफ्फरनगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी किसान महापंचायत में पहुंच रही हैं। जफ्फरनगर के कल्याणकारी इंटर कॉलेज बघरा में कांग्रेस की किसान महापंचायत है। बड़ी संख्या में किसान पंचायत में पहुंच चुके हैं। प्रियंका गांधी भी पहुंचने वाली हैं।
यह भी पढ़ें

ताे लंबा चलेगा किसान आंदोलन, गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने लगे कूलर और पंखे

प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने कहा है कि इस समय देश का किसान बदहाल है जिसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मुजफ्फरनगर में किसानों से बात करने आ रही हैं। उन्हाेंने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ ठगी की है। डीजल के दाम लगातार बढते जा रहे हैं। आवारा जानवरों ने किसानों फसलों को बर्बाद कर रखा है। लगातार महंगाई कंट्रोल से बाहर होती जा रही है। पिछले करीब 85 दिन से बॉर्डर पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं मगर सरकार काे किसानें की बात सुनाई नहीं दे रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो